देश की खबरें | एएसआई के स्मारक छह जुलाई से जनता के लिए फिर से खुलेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा संरक्षित सभी स्मारक छह जुलाई से जनता के लिए फिर खुल जाएंगे।

नयी दिल्ली, दो जुलाई केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा संरक्षित सभी स्मारक छह जुलाई से जनता के लिए फिर खुल जाएंगे।

इससे पहले जून में संस्कृति मंत्रालय ने एएसआई के रखरखाव वाले 3,000 से अधिक स्मारकों में से 820 को फिर खोल दिया था जहां धार्मिक समारोह होते हैं।

यह भी पढ़े | पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ फोन पर की बात, भारत में होने वाले शिखर सम्मेलन पर हुई चर्चा.

कोरोना वायरस संकट के मद्देनजर 17 मार्च से केंद्र सरकार द्वारा संरक्षित 3,691 स्मारक और पुरातत्व स्थल बंद थे जिनकी देखभाल एएसआई करता है।

मंत्री ने कहा कि स्मारक के अधिकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी कोरोना वायरस से संबंधित सभी प्रोटोकॉल का पालन करेंगे।

यह भी पढ़े | बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 17 लोगों की मौत: 2 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सूत्रों के अनुसार ऐसे स्थलों पर पर्यटकों के लिए मास्क पहनने का नियम बनाया जा सकता है।

पटेल ने ट्वीट किया, ‘‘मैंने संस्कृति मंत्रालय और एएसआई के साथ मिलकर सभी स्मारकों को छह जुलाई से फिर से खोलने का निर्णय लिया है।’’

हालांकि राज्य और जिला प्रशासन की अनुमति से ही ऐसा किया जाएगा।

अधिकारियों ने कहा कि जो भी स्मारक फिर खुलेंगे, उनमें स्वास्थ्य मंत्रालय और गृह मंत्रालय द्वारा जारी प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\