एजेंसी न्यूज

Uttar Pradesh: शादी का झांसा देकर कथित दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

गौतमबुद्ध जिले के नोएडा सेक्टर-121 स्थित एक होटल में शादी का झांसा देकर युवती से कथित दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया. पीड़िता ने आरोपी पर उससे सात लाख रुपये ठगने का भी आरोप लगाया है.

Uttar Pradesh: शादी का झांसा देकर कथित दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Photo)

नोएडा (उत्तरप्रदेश), 23 अक्टूबर : गौतमबुद्ध जिले के नोएडा सेक्टर-121 स्थित एक होटल में शादी का झांसा देकर युवती से कथित दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया. पीड़िता ने आरोपी पर उससे सात लाख रुपये ठगने का भी आरोप लगाया है. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अंकुर अग्रवाल ने शनिवार को बताया कि गुरुग्राम की रहने वाली एक युवती ने नोएडा फेस-3 थाना में सागर सिंह नामक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज कराई थी.

उन्होंने बताया कि शिकायत के मुताबिक युवती की फेसबुक के माध्यम से आरोपी युवक से दोस्ती हुई थी. युवती का आरोप है कि सागर ने उसे शादी का झांसा दिया और नोएडा के सेक्टर-121 स्थित एक होटल में लेकर आया, तथा वहां पर उसके साथ बलात्कार किया. यह भी पढ़ें : अध्यक्ष राहुल गांधी राहुल ने किसानों और महंगाई के मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा

अपर उपायुक्त ने बताया कि युवती के अनुसार सागर ने उससे करीब सात लाख रुपये भी ठग लिए हैं. उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस ने आज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. अग्रवाल ने दावा किया कि पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से युवतियों से दोस्ती करके उनका यौन शोषण करता था और उनसे रुपयों की ठगी करता था.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 23, 2021 01:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).