देश की खबरें | पीएमएवाई(यू) के तहत घर निर्माण में करीब 3.65 करोड़ नौकरियों का सृजन होगा : पुरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत देश में घरों के निर्माण में करीब 3.65 करोड़ नौकरियों का सृजन होगा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 18 अगस्त केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत देश में घरों के निर्माण में करीब 3.65 करोड़ नौकरियों का सृजन होगा।

भारतीय उद्योग महासंघ की तरफ से आयोजित वेबिनार में पुरी ने कहा कि योजना के तहत अभी तक 1.65 करोड़ नौकरियों का सृजन हो चुका है।

यह भी पढ़े | Rajiv Gandhi Khel Ratna Award 2020: राजीव गांधी खेलरत्न पुरस्कार के लिए सलामी बल्‍लेबाज रोहित शर्मा, मनिका बत्रा, विनेश फोगाट और थंगावेलू के नाम की सिफारिश.

केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री ने कहा कि मंत्रालय ने 1.07 करोड़ घरों के निर्माण को मंजूरी दी है, जबकि मांग 1.12 करोड़ घरों की है और इनमें से 67 लाख घरों का निर्माण हो रहा है और 35 लाख घरों की आपूर्ति की जा चुकी है।

वेबिनार ‘आत्मनिर्भर भारत : फोस्टरिंग स्टील यूजेज इन हाउसिंग एंड कंस्ट्रक्शन एंड एविएशन सेक्टर’ के दौरान पुरी ने कहा कि योजना के तहत मंजूर घरों के निर्माण में 158 लाख मीट्रिक टन स्टील और 692 लाख मीट्रिक टन सीमेंट खर्च होगा।

यह भी पढ़े | Facebook Row: फेसबुक को लेकर जारी बयानबाजी में कूदे केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने याद दिलाया सोनिया-राहुल गांधी का बयान.

उन्होंने कहा, ‘‘सभी मंजूर घरों के निर्माण में करीब 3.65 करोड़ नौकरियों का सृजन होगा जिनमें से पीएमएवाई (यू) के तहत शुरू हुए घरों के निर्माण में करीब 1.65 लाख नौकरियों का सृजन हुआ है।’’

उन्होंने कहा कि 2030 तक देश की आबादी का 40 फीसदी या 60 करोड़ लोगों के शहरी क्षेत्रों में निवास करने का अनुमान है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\