जबलपुर, 23 जनवरी मध्यप्रदेश के जबलपुर में भारतीय सेना के 43 वर्षीय कर्नल ने प्रशिक्षण केंद्र में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) प्रियंका शुक्ला ने कहा कि तकनीकी प्रशिक्षण रेजीमेंट (टीटीआर)-1 में कमांडिंग ऑफिसर के पद पर तैनात कर्नल निशीथ खन्ना का शव रविवार रात करीब साढ़े दस बजे सिग्नल ट्रेनिंग सेंटर-1 के ऑफिसर्स मेस के कमरे में पंखे से लटका मिला।
पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें कथित तौर पर मृतक अधिकारी ने "सॉरी" लिखा था।
सीएसपी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि कर्नल खन्ना के इतना बड़ा कदम उठाने के पीछे पारिवारिक विवाद हो सकता है।
उन्होंने कहा कि अधिकारी 25 अक्टूबर 2022 से अपने परिवार से दूर रह रहे थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी, बेटा और बेटी है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि कर्नल खन्ना का परिवार ऑफिसर्स एन्क्लेव में रहता है।
मालूम हो कि भारतीय सेना के 29 वर्षीय एक कैप्टन ने पिछले सप्ताह मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले के पंचमढ़ी में स्थित आर्मी एजुकेशनल कोर ट्रेनिंग कॉलेज एंड सेंटर में छत के पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY