देश की खबरें | सेना प्रमुख नरवणे और विदेश सचिव श्रृंगला रविवार को म्यामां जाएंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे और विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला रविवार को दो दिन की म्यामां यात्रा पर रवाना होंगे जिसमें वे म्यामां की स्टेट काउंसिलर आंग सान सू ची समेत देश के शीर्ष सैन्य और राजनीतिक पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे और विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला रविवार को दो दिन की म्यामां यात्रा पर रवाना होंगे जिसमें वे म्यामां की स्टेट काउंसिलर आंग सान सू ची समेत देश के शीर्ष सैन्य और राजनीतिक पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे।

विदेश मंत्रालय ने यात्रा की घोषणा करते हुए कहा कि इस यात्रा से मौजूदा द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करने और आपसी हित के क्षेत्रों में सहयोग मजबूत करने का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़े | Ram Vilas Paswan Health Update: राम विलास पासवान की तबीयत बिगड़ने के चलते LJP की संसदीय बोर्ड की बैठक स्थगित, बेटे चिराग अस्पताल के लिए हुए रवाना.

म्यामां भारत के रणनीतिक पड़ोसी देशों में से एक है जो उग्रवाद प्रभावित नगालैंड और मणिपुर समेत उत्तर पूर्व के कई राज्यों के साथ 1,640 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है।

जनरल नरवणे और श्रृंगला का दौरा ऐसे समय में महत्वपूर्ण माना जा रहा है जब भारतीय सेना का पूर्वी लद्दाख में चीन की सेना के साथ सीमा पर गतिरोध जारी है तथा कोरोना वायरस महामारी के बीच विदेश यात्राओं पर पाबंदी भी लगी हुई है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: महागठबंधन में सीटें फाइनल, 144 पर RJD, 70 पर लड़ेगी कांग्रेस, तेजस्वी यादव होंगे CM पद के उम्मीदवार.

विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, ‘‘उनकी यात्रा में प्रतिनिधिमंडल म्यामां की स्टेट काउंसिलर आंग सान सू ची तथा म्यामां सशस्त्र बलों के प्रमुख कमांडर सीनियर जनरल मिन आंग लैंग से मुलाकात करेगा।’’

बयान में कहा गया कि भारत अपनी ‘पड़ोसी प्रथम’ और ‘एक्ट ईस्ट’ नीतियों के अनुरूप म्यामां के साथ अपने संबंधों को उच्च प्राथमिकता देता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\