पाकिस्तान में सुरक्षा चौकी पर सशस्त्र हमलावरों ने किया हमला, तीन जवानों की मौत

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में एक सुरक्षा चौकी पर अज्ञात सशस्त्र हमलावरों ने गोलीबारी की, जिसमें अर्द्धसैन्य बल के कम से कम तीन जवानों की मौत हो गई.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

कराची, 10 मई : पाकिस्तान (Pakistan) के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में एक सुरक्षा चौकी पर अज्ञात सशस्त्र हमलावरों ने गोलीबारी की, जिसमें अर्द्धसैन्य बल के कम से कम तीन जवानों की मौत हो गई. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. यह हमला बोलान जिले के मोराट क्षेत्र में रविवार को हुआ. एक शीर्ष सरकारी अधिकारी ने बताया कि अज्ञात सशस्त्र लोगों ने क्वेटा से करीब 70 किलोमीटर दूर मोराट में चौकी पर रविवार को हमला किया.

अधिकारी ने कहा, ‘‘हमले में ‘फ्रंटियर कोर्प्स’ के तीन जवानों की मौत हो गई और एक जवान घायल हो गया. चौकी पर तैनात जवानों ने जवाबी कार्रवाई की, लेकिन हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे.’’ घटना के बाद जवानों ने इलाके को घेर लिया और निकटवर्ती पर्वतीय इलाकों में तलाश अभियान चलाया, लेकिन अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है. यह भी पढ़ें : UP: नोएडा में वैक्सीन लगवाने के लिए 18-44 वर्ष के लोगों ने लगाई लंबी कतार

जवानों के शवों और घायल जवान को अस्पताल ले जाया गया है. इस हमले से मात्र चार दिन पहले अफगानिस्तान में सीमा पार से आतंकवादियों के हमले में प्रांत के झोब जिले में चार जवानों की मौत हो गई थी.

Share Now

संबंधित खबरें

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Live Score Update: पेशावर जाल्मी बनाम लाहौर कलंदर्स के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Live Streaming In India: पेशावर जाल्मी बनाम लाहौर कलंदर्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Live Score Update: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट