जरुरी जानकारी | आर्सेलर मित्तल की ओडिशा में 2,000 करोड़ रुपये निवेश की योजना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दुनिया के सबसे बड़े इस्पात विनिर्माता समूह आर्सेलर मित्तल समूह ने कहा है कि वह ओडिशा में 2,000 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बना रहा है। समूह के चेयरमैन एवं सीईओ एलएन मित्तल ने शनिवार को यह जानकारी दी।

भुवनेश्वर, 13 जून दुनिया के सबसे बड़े इस्पात विनिर्माता समूह आर्सेलर मित्तल समूह ने कहा है कि वह ओडिशा में 2,000 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बना रहा है। समूह के चेयरमैन एवं सीईओ एलएन मित्तल ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मित्तल ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के साथ वीडियो कन्फ्रसेंसिंग के जरिये बातचीत के दौरान यह कहा।

यह भी पढ़े | RSMSSB Recruitment 2020: लैब टेक्निशियन और असिस्टेंट रेडियोग्राफर के 2,177 पदों पर भर्ती, 18 जून से करें अप्लाई.

मित्तल ने बातचीत के दौरान पटनायक से कहा, ‘‘हमारी ओडिशा में 2,000 करोड़ रुपये की निवेश योजना है। यह योजना आपके प्रशासन, आपके लोगों के समर्थन और आपके निर्देशन के तहत आगे बढ़ रही है। आपका अनुभव काफी बड़ा है और आपने कोविड-19 संकट को काफी अच्छी तरह से संभाला है, यह एक अच्छी खबर है।’’

आर्सेलर मित्तल की निवेश योजना के बारे में मित्तल ने कहा ‘‘यदि ऐसा होता है कि कंपनी हजीरा में पूरा उत्पादन नहीं कर पाती है, तो हम ओडिशा में उत्पादन करेंगे और पैलेट्स का निर्यात करेंगे। हालांकि हम ओडिशा में लगातार विस्तार करना चाहते हैं। हम दो खानों --सागासाई और ठकुराणी-- में काम कर रहे हैं।’’

यह भी पढ़े | FACT CHECK: Sir Ganga Ram Hospital के नाम से वायरल हो रहे पर्चे में कोरोना से निपटने के लिए इन दवाओं के इस्तेमाल की दी गई सलाह, अस्पताल ने बताया फर्जी.

मित्तल ने कहा कि इन दो खानों में से एक खान कंपनी को नीलामी के जरिये प्रापत हो गई है। यह नीलामी पूरी तरह पारदर्शी तरीके से की गई।

पटनायक ने मित्तल को राज्य सरकार की तरफ से हर संभव समर्थन का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय उनकी कंपनी आर्सेलर मित्तल के कार्यालय के साथ बातचीत करता रहेगा, ताकि परियोजनाओं को जल्द से जल्द आगे बढ़ाया जा सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\