चेन्नई,12 जून जाने माने संगीतकार ए. आर. रहमान की बेटी खतीजा रहमान तमिल फिल्म ‘मिनमिनी’ से संगतीकार के तौर पर शुरुआत करेंगी।
फिल्म का निर्देशन हलिता शमीम करेंगे और इसमें ई अनिल, गौरव कलाई तथा प्रवीण किशोर मुख्य भूमिकाओं में होंगे।
हलिता ने ए. एम. स्टूडियो से खतीजा के साथ एक तस्वीर साझा की। यह स्टूडियो खतीजा के पिता रहमान का है।
हलिता ने लिखा,‘‘ इस असाधारण प्रतिभा के साथ काम करके बहुत प्रसन्नता महसूस हुई, मिनमिनी के लिए खतीजा रहमान। वह एक बेहतरीन गायिका होने के साथ ही बेहतरीन संगीतकार भी हैं।’’
खतीजा ने यह अवसर देने के लिए फिल्मकार का आभार व्यक्त किया।
खतीजा ने ट्वीट किया,‘‘ मिनमिनी के लिए मुझे टीम में शामिल करने, भलमनसाहत, भरोसे तथा सहयोग के लिए आपका आभार। यह लगातार आगे बढ़ने वाली यात्रा रही।’’
खतीजा, रहमान और सायरा बानो की सबसे बड़ी बेटी हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY