जरुरी जानकारी | फेडरल बैंक के गैर-कार्यकारी चेयरमैन पद पर अभय प्रसाद होता की नियुक्ति को मंजूरी

मुंबई, 30 जून भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने फेडरल बैंक के गैर-कार्यकारी चेयरमैन के तौर पर अभय प्रसाद होता की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) और रुपे कार्ड की सफलता में होता का महत्वपूर्ण योगदान है।

होता की नियुक्ति 29 जून, 2023 से 14 जनवरी, 2026 तक प्रभावी रहेगी।

अभय प्रसाद होता बैंक के निदेशक मंडल में जनवरी, 2018 से स्वतंत्र निदेशक के तौर पर कार्यरत थे।

होता ने 1982 से 2009 के बीच 27 साल तक आरबीआई में सेवाएं दी हैं।

वह आरबीआई में रहते विजया बैंक और बाद में आंध्रा बैंक के निदेशक मंडल में नामित निदेशक रहे।

होता 2009 से 2017 तक एनपीसीआई के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)