नयी दिल्ली, एक अप्रैल स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए साझा विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) के लिए आवेदन भरने की प्रक्रिया दो अप्रैल, शनिवार से शुरू होगी।
देश के 45 केन्द्रीय विश्वविद्यालयों के स्नातक पाठ्यक्रमों में शिक्षण सत्र 2022-23 से दाखिले के लिए सीयूईटी स्कोर अनिवार्य कर दिया गया है।
छात्रों के आवेदन भरने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर एक लिंक मुहैया कराया गया है। छात्र प्रवेश परीक्षा के लिए के लिए 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकेंगे।
सीयूईटी (दाखिला परीक्षा) जुलाई में होने की संभावना है।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने पिछले सप्ताह जारी सार्वजनिक नोटिस में कहा था कि सीयूईटी देश भर के केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए एकल खिड़की अवसर प्रदान करेगी।
नोटिस में कहा गया है, सीयूईटी (यूजी)- 2022 कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में होगी।
परीक्षा चार हिस्से में होगी... सेक्शन 1ए (13 एं), सेक्शन 1बी (19 एं), सेक्शन 2 (27 डोमेन विशेष विषय) और सेक्शन 3 (सामान्य परीक्षा)।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY