देश की खबरें | दिल्ली में तीन नवम्बर से पटाखा विरोधी अभियान की शुरूआत की जायेगी: पर्यावरण मंत्री
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को कहा कि दिवाली पर्व के मद्देनजर दिल्ली सरकार तीन नवम्बर से पटाखे विरोधी अभियान शुरू करेगी।

उन्होंने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर स्थिति की गंभीरता पर विचार करते हुए लोगों से पटाखे नहीं जलाने का आग्रह किया।

यह भी पढ़े | Maharashtra MLC Elections 2020: अभिनेत्री उर्मिला बन सकती है महाराष्ट्र विधान परिषद की विधायक? राज्यपाल नियुक्त 12 सीटों के लिए ये नाम चर्चा में.

मंत्री ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के 2018 में आये आदेश के अनुसार इस दिवाली पर सिर्फ ‘हरित’ पटाखे ही बनाए, बेचे और इस्तेमाल किये जा सकेंगे।

मंत्री ने कहा कि पटाखों और पराली जलाने से निकलने वाला धुआं हर साल दिल्ली की हवा को ‘‘खतरनाक’’ बना देता है।

यह भी पढ़े | Covid-19 Vaccine Availability: कोरोना की वैक्सीन कब होगी उपलब्ध के सवाल पर अदार पूनावाला ने दिया ये जवाब.

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार तीन नवम्बर से पटाखा विरोधी अभियान शुरू करेगी। इसके तहत दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति और शहर पुलिस के 11 विशेष दस्ते पटाखा निर्माण इकाइयों का निरीक्षण करेंगे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई पुराना स्टॉक तो नहीं बचा है।’’

राय ने कहा, ‘‘वास्तव में, मैं दिल्ली के लोगों से ‘पटाखे नहीं’ अभियान शुरू करने की अपील करता हूं। उन्हें कोविड-19 महामारी के मद्देनजर स्थिति की गंभीरता पर विचार करते हुए पटाखों को नहीं जलाना चाहिए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)