ओकलाहोमा सिटी (अमेरिका), 23 अक्टूबर (एपी) टुल्सा में 1921 के जातीय नरसंहार के पीड़ितों के अवशेषों की तलाश के दौरान एक और शव बरामद हुआ है।
ओकलाहोमा की पुरातत्वविद् कैरी स्टैकेल्बेक ने बताया कि ‘‘हमें उस इलाके में अभी तक कम से कम 11 कब्रें मिली हैं’’, जहां बुधवार को कम से कम 10 शव बरामद हुए थे।
शवों की हालांकि अभी पहचान नहीं हो पाई और ना ही इनके नरसंहार के पीड़ित होने की पुष्टि हुई है।
स्टैकेल्बेक ने कहा कि इलाके में और शव हो सकते हैं।
यह भी पढ़े | दुनिया भर में टीकों के उचित वितरण को बढ़ावा देगा चीन.
टुल्सा जातीय नरसंहार में करीब 300 लोग मारे गए थे और 800 से अधिक लोग घायल हुए थे।
एपी निहारिका सिम्मी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY