देश की खबरें | असम में भाजपा का एक और विधायक कोरोना वायरस से संक्रमित
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गुवाहाटी, 20 जुलाई असम के दीसपुर क्षेत्र से भाजपा विधायक अतुल बोरा कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें उपचार के लिए यहां के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

बोरा सत्तारूढ़ दल के पांचवे विधायक हैं जो संक्रमित पाए गए हैं।

यह भी पढ़े | हिमाचल प्रदेश में बस किराए में 25 प्रतिशत की वृद्धि: 20 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कामरूप मेट्रोपोलिटन जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बोरा में संक्रमण की पुष्टि रविवार को हुई। उन्हें सोमवार को गोहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

रविवार को भाजपा के सोनारी से विधायक नबनीता हांडीक, उनका बेटा, वाहन चालक तथा निजी सहायक भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।

यह भी पढ़े | झारखंड: नाबालिग लड़की से रेप के बाद अश्लील वीडियो बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार.

इससे पहले भाजपा विधायक कृष्णेंदु पॉल, नारायणन डेका और बोलिन चेतिया भी संक्रमित पाए गए थे। पॉल और डेका ठीक हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

रविवार को असम में संक्रमण के कुल 23,999 मामले थे जिनमें से 11,080 गुवाहाटी में थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)