जरुरी जानकारी | एनिमेशन, वीएफएक्स क्षेत्र में निर्यात की असीम संभावनाएं : गोयल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स (वीएफएक्स) और गेमिंग उद्योग में देश के समक्ष निर्यात की असीम संभावनाए हैं।

नयी दिल्ली, चार सितंबर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स (वीएफएक्स) और गेमिंग उद्योग में देश के समक्ष निर्यात की असीम संभावनाए हैं।

उन्होंने कहा कि इससे देश को बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा आय हो सकती है। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप कंपनियों और युवा उद्यमियों के पास इस क्षेत्र में काम करने के बहुत मौके हैं।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: डॉक्टर कफील खान कांग्रेस के करीब, पार्टी में हो सकते हैं शामिल.

गोयल यहां भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के एवीजीसी (एनिमेशन, वीएफएक्स, गेमिंग और कॉमिक्स) सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

मंत्री ने कहा कि यह क्षेत्र ‘देश को बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा की आय करा सकता है और इस क्षेत्र में निर्यात की काफी संभावनाएं हैं। इस क्षेत्र में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों अवसरों को हासिल करने की जरूरत है।’’

यह भी पढ़े | बैंगलुरू: नौ महीनों से 50 करोड़ के घोटाला मामले में पूर्व बैंक कर्मचारी गिरफ्तार..

गोयल के पास रेल मंत्रालय का भी प्रभार है। उन्होंने उद्योग जगत से रेल यात्रा के दौरान ऑडयो-विजुअल के माध्यम से यात्रियों को किसी तरह का मनोरंजन उपलब्ध कराने के लिए विकल्प लाने को कहा।

राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (एनआईडी) की संख्या बढ़ाने के बारे में गोयल ने कहा कि मंत्रालय को मौजूदा पांच एनआईडी के लिए छात्र तलाशने में मुश्किल आ रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘ एनआईडी में बहुत ज्यादा राजनीति लाए बगैर मेरी उन्हें चलाने में मदद करिए। मैं उन्हें शिक्षण संस्थान बनाना चाहता हूं ना कि राजनीति संस्थान।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज