देश की खबरें | पशु प्रेमियों ने पुरी रथ यात्रा उत्सव में रथ खींचने के लिए हाथियों के इस्तेमाल का किया विरोध
जियो

भुवनेश्वर, 17 जून पशु प्रेमियों ने ओडिशा सरकार से पुरी रथ यात्रा उत्सव में रथ खींचने के लिए हाथियों का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की है।

कोरोना वायरस संकट के कारण श्रद्धालुओं के बिना 23 जून को रथ यात्रा निकाली जाएगी।

यह भी पढ़े | India-China Face-Off in Ladakh: चीन को लेकर गुस्से में भारत, गुजरात के अहमदाबाद में लोगों ने चीनी राष्ट्रपति का पुतला जलाया : 17 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उड़ीसा उच्च न्यायालय ने नौ जून को कहा था कि रथ खींचने के लिए भारी मशीनों और हाथियों के इस्तेमाल से लोगों की कम जरूरत पड़ेगी।

पशु कल्याण संगठन 'पीपल फॉर एनिमल्स' की ओडिशा इकाई के सचिव जीबन बल्लाव दास ने कहा, ‘‘राज्यभर के पशु प्रेमी प्रशासन से रथ यात्रा उत्सव के दौरान रथ खींचने के लिए हाथियों का इस्तेमाल नहीं करने की अपील करते हैं। पशुओं और लोगों की जिंदगी को जोखिम में क्यों डाला जाए जब वैकल्पिक व्यवस्था की जा सकती है।’’

यह भी पढ़े | India-China Violent Face-Off in Ladakh: 4 अन्य भारतीय जवानों की हालत नाजुक-सूत्र, सीमा पर हिंसक झड़प में अब तक 20 भारतीय जवान शहीद.

उन्होंने 2002 के उस वाकये का भी उल्लेख किया, जब उत्सव में हिस्सा लेने के बाद ‘लक्ष्मी’ नाम की हथिनी की निमोनिया से मौत हो गई थी।

दास ने कहा कि लक्ष्मी की जान उचित देखभाल और उपचार की कमी की वजह से गई थी।

उन्होंने कहा, ‘‘जब लोगों को उनकी आवश्यकताओं के लिए अन्य स्थानों पर एकत्रित होने की अनुमति दी गई है तो रथ को खींचने की व्यवस्था भी कोविड-19 सुरक्षा नियमों के तहत क्यों नहीं की जाती?’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)