देश की खबरें | आंध्र प्रदेश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 605 मामले सामने आए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और शुक्रवार को राज्य में एक दिन में सर्वाधिक 605 मामले सामने आने के साथ संक्रमितों की संख्या 11 हजार को पार कर गयी, वहीं 10 लोगों की मृत्यु के साथ मरने वालों का आंकड़ा 146 पर पहुंच गया।
अमरावती, 26 जून आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और शुक्रवार को राज्य में एक दिन में सर्वाधिक 605 मामले सामने आने के साथ संक्रमितों की संख्या 11 हजार को पार कर गयी, वहीं 10 लोगों की मृत्यु के साथ मरने वालों का आंकड़ा 146 पर पहुंच गया।
कडपा जिले में पिछले 24 घंटे में 133 नये मामले सामने आए हैं जो किसी जिले में एक दिन में सर्वाधिक बढ़ोतरी है।
ताजा बुलेटिन के अनुसार कुरनूल और कृष्णा जिलों में चार-चार लोगों की कोविड-19 संक्रमण से मौत हो गयी, वहीं गुंटूर और विशाखापत्तनम में एक-एक मरीज की जान चली गयी।
सरकार के सूत्रों ने बताया कि कुरनूल जिले में सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस के एक विधायक के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है और उन्हें घर में पृथक-वास में भेजा गया है।
इससे पहले विजयनगरम जिले में भी एक विधायक को संक्रमण की पुष्टि हुई थी।
पिछले 24 घंटे में अस्पतालों से 191 कोरोना वायरस रोगियों को छुट्टी दी जा चुकी है। राज्य में अब तक 5,196 रोगी स्वस्थ हो चुके हैं और 6,145 का अब भी इलाज चल रहा है।
राज्य में कोविड-19 के कुल 11,489 मामलों में 9,353 स्थानीय लोग शामिल हैं, वहीं 1,764 दूसरे राज्यों से आए तथा 372 विदेश से लौटे लोग हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2020 05:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

