जरुरी जानकारी | आंध्र प्रदेश सरकार की डेयरी क्षेत्र के विकास के लिए अमूल के साथ समझौते की योजना
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश सरकार की राज्य में डेयरी क्षेत्र के विकास के लिए अगले महीने गुजरात सहकारी दूग्ध विपणन संघ लिमिटेड (जीसीएमएमएफ) के साथ समझौता करने की योजना है। जीसीएमएमएफ अमूल ब्रांड की मालिक है।
अमरावती (एपी), 26 जून आंध्र प्रदेश सरकार की राज्य में डेयरी क्षेत्र के विकास के लिए अगले महीने गुजरात सहकारी दूग्ध विपणन संघ लिमिटेड (जीसीएमएमएफ) के साथ समझौता करने की योजना है। जीसीएमएमएफ अमूल ब्रांड की मालिक है।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी की अध्यक्षता में यहां एक समीक्षा बैठक में इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गयी।
यह भी पढ़े | दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर, कोविड-19 के मामले 94 लाख के पार.
एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को बताया गया कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से अमूल के साथ सहमति ज्ञापन पत्र (एमओयू) के लिए दिशानिर्देश तैयार करने को कहा है। इस एमओयू पर 15 जुलाई को हस्ताक्षर किए जाने हैं।
प्रस्तावित समझौते के अनुसार अमूल डेयरी किसानों को बेहतर दाम दिलाने में मदद करेगा। साथ में नयी प्रौद्योगिकी और विपणन सुविधाओं को लाने में मदद करेगा।
वर्तमान में अमूल गुजरात, दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में मुख्य तौर पर प्रतिदिन 140 लाख लीटर दूध बेचती है। उसके अन्य डेयरी उत्पादों की बिक्री देशभर में होती है।
इसके अलावा रेड्डी ने राज्य में चीनी सहकारी मॉडल के पुनरोद्धार की भी समीक्षा कर अधिकारियों को योजना बनाने के निर्देश दिए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)