आंध्र प्रदेश के CM एन चंद्रबाबू नायडू ने ओम बिरला के लोकसभा अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने ओम बिरला के 18वीं लोकसभा का अध्यक्ष चुने जाने पर बुधवार को उन्हें बधाई दी.
अमरावती, 26 जून : आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने ओम बिरला के 18वीं लोकसभा का अध्यक्ष चुने जाने पर बुधवार को उन्हें बधाई दी. मुख्यमंत्री ने संसदीय परंपराओं को कायम रखने में बिरला की सफलता की कामना की. नायडू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ओम बिरला को 18वीं लोकसभा का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई.
हमारी संसदीय परंपराओं को बनाए रखने और सदन का संचालन ईमानदारी व विवेक के साथ करने में उनकी सफलता की कामना करता हूं.’’ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आंध्र प्रदेश इकाई की प्रमुख डी पुरंदेश्वरी ने भी बिरला को बधाई दी. यह भी पढ़ें : दिल्ली शराब घोटाले में केजरीवाल ने सिसोदिया पर मढ़ा सारा दोष? AAP सांसद संजय सिंह ने बताई इसके पीछे की सच्चाई
उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ओम बिरला को एक बार फिर लोकसभा का अध्यक्ष चुने जाने और इस महत्वपूर्ण पद के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाने के लिए बधाई.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2024 03:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

