देश की खबरें | आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग के कर वृद्धि प्रस्ताव को मंजूरी दी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अमरावती, छह सितंबर अपनी कई लोकलुभावन योजनाओं के लिये धन की काफी कमी का सामना कर रहे आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने परिवहन विभाग द्वारा विभिन्न कर बढ़ाये जाने को अपनी सहमति दे दी है।

इस कदम से राज्य सरकार के खजाने में सालाना 400 करोड़ रुपये अतिरिक्त आएंगे।

यह भी पढ़े | Wife of Co-Pilot Akhilesh Kumar Gives Birth to Baby Boy: कोझिकोड प्लेन क्रैश में जान गंवा चुके दिवंगत को-पायलट अखिलेश कुमार की पत्नी ने दिया बेटे को जन्म.

सरकार के इस फैसले से दोपहिया और चार पहिया वाहनों पर ‘जीवनकाल कर’ एक से तीन फीसदी तक बढ़ जाएंगे।

उच्च पदस्थ आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इसके अलावा, परिवहन विभाग ने मालवाहक वाहनों पर विभिन्न प्रतिशत में तिमाही कर में बढ़ोतरी और पुराने वाहनों पर हरित कर लगाने का भी प्रस्ताव रखा।

यह भी पढ़े | PUBG गेम खेलने में असमर्थ होने पर पश्चिम बंगाल में ITI के छात्र ने की खुदकुशी, गेम बैन होने से था परेशान.

सूत्रों ने बताया कि हालांकि, परिवहन मंत्री पेरनी वेंकटरमैया ने कथित तौर पर प्रस्तावित कर वृद्धि का विरोध करते हुए कहा कि इसका नकारात्मक असर पड़ेगा, लेकिन मुख्यमंत्री अपनी लोकलुभावन योजनाओं के लिये संसाधन जुटाने को कटिबद्ध हैं।

इससे पहले करीब एक दशक पहले परिवहन कर बढ़ाया गया था, जब राज्य का विभाजन नहीं हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)