देश की खबरें | दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में एक आईआरएस अधिकारी ने की आत्महत्या
जियो

नयी दिल्ली, 27 मई मध्य दिल्ली के पॉश चाणक्यपुरी इलाके में 57 वर्षीय एक भारतीय राजस्व सेवा अधिकारी (आईआरएस) ने बुधवार को अपने घर में कथित तौर पर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान केशव सक्सेना के तौर पर हुई है और वह चाणक्यपुरी के बापू धाम में रहते थे ।

यह भी पढ़े | Fact Check: 'मन की बात' में पीएम मोदी कर सकते हैं Lockdown 5.0 की घोषणा? PIB गृह मंत्रालय ने बताई इस वायरल खबर की सच्चाई.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बुधवार सुबह करीब सात बजे उन्होंने अपने ‘स्ट्डी रूम’ में बिस्तर की चादर से पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि परिवार वाले उन्हें प्राइमस अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत लाया घोषित कर दिया।

यह भी पढ़े | India-China Border Tension: चीन से तनाव पर रविशंकर प्रसाद बोले-नरेंद्र मोदी के भारत को कोई आंख नहीं दिखा सकता.

पुलिस ने बताया कि परिवार के सदस्यों का कहना है कि वह डिप्रेशन में थे।

उन्होंने बताया कि मौके से एक पत्र भी बरामद हुआ है और मामले की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)