एजेंसी न्यूज

Noida: नोएडा में सात वर्षीय बच्ची से अश्लील हरकत करने के आरोप में बुजुर्ग गिरफ्तार

नोएडा पुलिस ने सात वर्षीय एक बच्ची से कथित अश्लील हरकत करने की घटना के संबंध में 60 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आया था.

Noida: नोएडा में सात वर्षीय बच्ची से अश्लील हरकत करने के आरोप में बुजुर्ग गिरफ्तार
Arrest (Img: TW)

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 14 नवंबर : नोएडा पुलिस ने सात वर्षीय एक बच्ची से कथित अश्लील हरकत करने की घटना के संबंध में 60 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आया था. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि घटना फेज-दो पुलिस थाना क्षेत्र के गेझा गांव की है जिसका वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर आया.

वीडियो में एक व्यक्ति को बच्ची के साथ अश्लील हरकत करते हुए देखा जा सकता है. थाना प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि आरोपी की पहचान गांव के रहने वाले रईस खान के रूप में हुई जिसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जा रहा है. यह भी पढ़ें : ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के जरिए पीएम मोदी भाजपा कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र

उन्होंने बताया कि घटना दो दिन पुरानी है. तिवारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2024 01:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).