सरकारी वियतनाम न्यूज एजेंसी ने बताया कि कुआंग त्रि प्रांत में भूस्खलन से चट्टान टूटकर पहाड़ी की तलहटी में सेना के एक शिविर के ऊपर आ गिरे।
आठ लोग अपनी जान बचाने में सफल रहे जबकि 22 अन्य लोगों के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है।
एजेंसी के अनुसार करीब 100 बचावकर्मी राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं तथा मलबे से तीन शव बरामद किये गये हैं। इलाके में एक सप्ताह से वर्षा हो रही हैं।
बृहस्पतिवार को थुआ थीनहुए में हुए भूस्खलन में 13 लोगों की मौत हो गयी थी जिनमें 11 सैन्य अधिकारी थे।
यह भी पढ़े | बर्लिन: बॉडीगार्ड के COVID19 संक्रमित होने के बाद क्वारंटाइन हुए जर्मन राष्ट्रपति फ्रैंक वाल्टर स्टाइनमीयर.
एपी
राजकुमार अविनाश
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY