(ललित के. झा)
वाशिंगटन, 27 अक्टूबर (एपी) एमी कॉनी बैरट ने सोमवार रात उच्चतम न्यायालय के 115वें न्यायमूर्ति के तौर पर शपथ ली।
यह भी पढ़े | फिलीपींस में ‘मोलावे’ तूफान के कारण आई बाढ़ में 13 लापता, तबाही से 4316 परिवार प्रभावित.
इससे पहले सीनेट ने उनकी उच्चतम न्यायालय में न्यायमूर्ति पद पर नियुक्ति की पुष्टि की थी। राष्ट्रपति चुनाव से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए इसे एक बड़ी जीत माना जा रहा है।
रिपब्लिकन बहुमत वाले सीनेट ने 48 के मुकाबले 52 वोट देकर बैरट के नाम की पुष्टि की ।
यह भी पढ़े | Pakistan: फैसलाबाद में 15 लोगों ने 6 दिनों तक 2 बहनों के साथ किया दुष्कर्म, बनाया वीडियो.
न्यायमूर्ति क्लैरेंस थॉमस ने व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में एक समारोह में बैरेट को संवैधानिक शपथ दिलाई। ट्रंप भी इस दौरान वहां मौजूद थे।
शपथ लेने के बाद बैरेट ने कहा, ‘‘ मुझे आज यहां खडे़ होकर बेहद सम्मानित महसूस हो रहा है।’’
वहीं ट्रंप ने कहा, ‘‘ अमेरिका, अमेरिका के संविधान और निष्पक्ष एवं तटस्थ कानून के लिए यह एक महत्वपूर्ण दिन है।’’
डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन ने सीनेट के बैरेट के नाम की पुष्टि करने पर निशाना साधते हुए कहा कि नए न्यायाधीश का चयन तीन नवम्बर को चुनाव जीतने के बाद विजेता द्वारा किया जाना चाहिए था।
न्यायाधीश रूथ बदर गिन्सबर्ग के सितम्बर में निधन के बाद यह पद खाली हुआ था।
‘एपी’ की खबर के अनुसार प्रधान न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स मंगलवार को अदालत में एक निजी समारोह में संघीय अपील अदालत की पूर्व न्यायाधीश बैरट को दूसरी शपथ दिलाएंगे, जिसे न्यायिक शपथ कहा जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY