एजेंसी न्यूज
खेल की खबरें | मुझे बहुत बुरा लग रहा है, जश्न से ज्यादा महत्वपूर्ण हैं जिंदगियां: कपिल
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. महान ऑलराउंडर कपिल देव ने बृहस्पतिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की आईपीएल जीत के जश्न के दौरान 11 प्रशंसकों की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि ‘जिंदगी जश्न से ज्यादा महत्वपूर्ण है’ और सभी को भविष्य में उचित सावधानी बरतने की सलाह दी।
जरुरी जानकारी | 'भारत ऊर्जा भंडारण सप्ताह' के दौरान 8,000 करोड़ रुपये का निवेश आने की संभावना
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अगले महीने राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित होने वाले 'भारत ऊर्जा भंडारण सप्ताह 2025' के दौरान ऊर्जा भंडारण, इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) और हरित हाइड्रोजन के लिए 8,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश आने की उम्मीद है।
विदेश की खबरें | नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री के खिलाफ भूमि हेरफेर मामले में आरोप-पत्र दायर किया गया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल की भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं सीपीएन-यूनिफाइड सोशलिस्ट के अध्यक्ष माधव कुमार नेपाल पर भूमि हेराफेरी का आरोप लगाया है। मीडिया में आईं खबरों में यह जानकारी दी गई है।
देश की खबरें | बेंगलुरु भगदड़ : पीड़िता के परिवार का आरोप, प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए चार घंटे इंतजार करना पड़ा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ‘इंडियन प्रीमियर लीग’ (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु (रासीबी) को मिली जीत का जश्न मनाने के लिए शहर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान मची भगदड़ में जान गंवाने वाली 15 वर्षीय दिव्यांशी के परिवार ने आरोप लगाया है कि उन्हें मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए चार घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
विदेश की खबरें | पुतिन-ट्रंप वार्ता के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष पर भी हुई चर्चा : यूरी उषाकोव
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर हाल में हुई बातचीत के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया सैन्य संघर्ष पर भी चर्चा की गई थी। क्रेमलिन के अधिकारी यूरी उषाकोव ने यह जानकारी दी है।
देश की खबरें | उप्र : जमीन आवंटन मामले में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के तीन अधिकारी निलंबित
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के पतवारी गांव में अधिग्रहण किए बिना ही करीब आठ हजार वर्ग मीटर जमीन का आवंटन करने के मामले में दोषी पाए गए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के तीन कर्मियों को राज्य के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' ने निलंबित कर दिया है। तीनों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
देश की खबरें | साकेत अदालत के हवालात में गला घोंटने से विचाराधीन बंदी की मौत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. साकेत अदालत में बृहस्पतिवार को सुनवाई के लिए लाए गए एक व्यक्ति का अदालत के हवालात में दो अन्य कैदियों ने गला घोंट दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
देश की खबरें | रैपर एमीवे बंटाई से जबरन वसूली और जान से मारने की धमकी के आरोप में असम से एक छात्र गिरफ्तार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नवी मुंबई पुलिस ने मशहूर रैपर मोहम्मद बिलाल शेख उर्फ एमीवे बंटाई से एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में असम से एक छात्र को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
खेल की खबरें | आईपीएल भगदड़ : आरसीबी ने मृतकों के परिवारों को 10 लाख रूपये देने का ऐलान किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आईपीएल चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने टीम की आईपीएल खिताबी जीत के जश्न के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में मारे गए 11 प्रशंसकों के परिवारों को दस दस लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है ।
देश की खबरें | अगर प्रौद्योगिकी को कमान सौंपी तो न्यायपालिका में लोगों का विश्वास कमजोर होगा: न्यायमूर्ति गवई
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के प्रधान न्यायाधीश बी आर गवई ने न्याय वितरण प्रणाली में प्रौद्योगिकी को प्राथमिकता देने को लेकर आगाह करते हुए कहा कि इससे न्यायपालिका में लोगों का विश्वास खत्म हो जाएगा और ऐसे में संतुलन बनाते हुए अदालतों को मानवता की दृष्टि नहीं खोनी चाहिए।
जरुरी जानकारी | रिजर्व बैंक गवर्नर मल्होत्रा शुक्रवार को पेश करेंगे मौद्रिक नीति समीक्षा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा शुक्रवार को द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा पेश करेंगे।
विदेश की खबरें | रूस छुप कर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें वे कैसे काम करते हैं
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. स्कॉटलैंड (ब्रिटेन), पांच जून (द कन्वरसेशन)रूस ने यूक्रेन के साथ जारी युद्ध में एक जून को एक दिन में सबसे बड़ा ड्रोन हमला करते हुए यूक्रेन के शहरों को निशाना बनाया। यूक्रेन की वायुसेना के मुताबिक उसके देश को एक रात में, आक्रमण कर नष्ट होने वाले 472 मानव रहित ड्रोन (ओडब्ल्यूए) के हमले का सामना करना पड़ा।
देश की खबरें | मध्यप्रदेश : रीवा में ट्रक अनियंत्रित होकर ऑटोरिक्शा पर पलटा; सात लोगों की मौत, तीन अन्य घायल
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के रीवा जिले में बृहस्पतिवार को एक ट्रक पलट जाने के बाद ऑटोरिक्शा से टकरा गया, जिसके कारण सात लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
खेल की खबरें | सिंधू इंडोनेशिया ओपन में हारी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू निर्णायक गेम में हार के साथ बृहस्पतिवार को यहां महिला एकल के दूसरे दौर में दुनिया की आठवें नंबर की खिलाड़ी थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग के खिलाफ शिकस्त से इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट से बाहर हो गईं।
देश की खबरें | दसॉ एविएशन ने भारत में राफेल विमान का ढांचा बनाने के लिए टाटा एडवांस सिस्टम से करार किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फ्रांस की विमान निर्माण कंपनी दसॉ एविएशन ने भारत में राफेल लड़ाकू विमान का ढांचा (फ्यूजलाज) बनाने के लिए बृहस्पतिवार को टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड से समझौता करने की घोषणा की।
देश की खबरें | गोवा में 2016 से रह रहे पाकिस्तानी नागरिक ने वीजा प्रतिबंध के खिलाफ न्यायालय का दरवाजा खटखटाया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा में वर्ष 2016 से दीर्घकालिक वीजा पर रह रहे एक पाकिस्तानी नागरिक ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार द्वारा पाकिस्तानियों के वीजा रद्द करने के फैसले के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की है।
जरुरी जानकारी | विदेशी पूंजी प्रवाह, चुनिंदा शेयरों में खरीदारी से सेंसेक्स 444 अंक चढ़ा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी पूंजी के ताजा प्रवाह और मजबूत वैश्विक रुझानों के बीच बृहस्पतिवार को आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज में खरीदारी आने से स्थानीय शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन चढ़कर बंद हुए। सेंसेक्स में करीब 444 अंक और निफ्टी में 131 अंक की तेजी रही।
देश की खबरें | टीम रिले प्रारूप, नयी स्कोरिंग प्रणाली को विश्व जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में परखा जायेगा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बैडमिंटन विश्व महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) गुवाहाटी में होने वाले विश्व जूनियर चैंपियनशिप के दौरान परीक्षण और विश्लेषण कार्यक्रम के तहत मिश्रित टीम स्पर्धा में नयी स्कोरिंग प्रणाली के साथ-साथ 15 अंको वाले तीन गेम प्रारूप का आकलन करेगा।
विदेश की खबरें | पाकिस्तान के नेताओं ने ट्रंप की तारीफ की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के प्रमुख बिलावल भुट्टो-जरदारी दोनों ने भारत के साथ हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष के दौरान “तनाव कम करने” में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भूमिका होने का दावा करते हुए उनकी प्रशंसा की है।
ठाकरे भाइयों को एक दूसरे से बात करनी चाहिए: गठबंधन की संभावना पर अमित ठाकरे ने कहा
Bhashaमहाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेता अमित ठाकरे ने बृहस्पतिवार को कहा कि गठबंधन मीडिया में बात करने से नहीं होता तथा शिवसेना-(उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे और मनसे प्रमुख राज ठाकरे को गठबंधन की किसी भी संभावना को लेकर एक-दूसरे से बात करनी चाहिए. राज ठाकरे, उद्धव ठाकरे के चचेरे भाई हैं.