जरुरी जानकारी | विदेशी पूंजी प्रवाह, चुनिंदा शेयरों में खरीदारी से सेंसेक्स 444 अंक चढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी पूंजी के ताजा प्रवाह और मजबूत वैश्विक रुझानों के बीच बृहस्पतिवार को आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज में खरीदारी आने से स्थानीय शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन चढ़कर बंद हुए। सेंसेक्स में करीब 444 अंक और निफ्टी में 131 अंक की तेजी रही।

मुंबई, पांच जून विदेशी पूंजी के ताजा प्रवाह और मजबूत वैश्विक रुझानों के बीच बृहस्पतिवार को आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज में खरीदारी आने से स्थानीय शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन चढ़कर बंद हुए। सेंसेक्स में करीब 444 अंक और निफ्टी में 131 अंक की तेजी रही।

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 443.79 अंक यानी 0.55 प्रतिशत चढ़कर 81,442.04 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 912.88 अंक बढ़कर 81,911.13 पर पहुंच गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी भी 130.70 अंक यानी 0.53 प्रतिशत बढ़कर 24,750.90 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से इटर्नल (पूर्व में जोमैटो) में सर्वाधिक 4.50 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। इसके साथ पावर ग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट, अदानी पोर्ट्स, सन फार्मा, आईटीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर भी चढ़कर बंद हुए।

इसके उलट इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस के शेयरों में गिरावट का रुख रहा।

भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति इस समय नीतिगत ब्याज दर पर फैसले के लिए बैठक कर रही है। इस फैसले की घोषणा शुक्रवार को की जाएगी।

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को खरीदार बन गए। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, एफआईआई ने 1,076.18 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक दायरे में बंद हुए जबकि जापान का निक्की 225 नुकसान में रहा।

यूरोपीय बाजार दोपहर कारोबार के दौरान बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। बुधवार को अमेरिकी बाजार मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.35 प्रतिशत बढ़कर 65.14 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 260.74 अंक चढ़कर 80,998.25 और एनएसई निफ्टी 77.70 अंक बढ़कर 24,620.20 अंक पर रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Afghanistan vs Zimbabwe T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Afghanistan vs Zimbabwe, 2nd T20I Match Winner Prediction: दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को हराकर सीरीज अपने नाम कर पाएगा अफगानिस्तान? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Afghanistan vs Zimbabwe 2nd T20I Match Preview: शारजाह में आज खेला जाएगा अफगानिस्तान बनाम जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

Afghanistan vs Zimbabwe, 2nd T20I Match Sharjah Cricket Stadium Pitch Report: शारजाह में जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों का होगा बोलबाला या अफगानिस्तान के गेंदबाज मचाएंगे कोहराम? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट