देश की खबरें | मध्यप्रदेश : रीवा में ट्रक अनियंत्रित होकर ऑटोरिक्शा पर पलटा; सात लोगों की मौत, तीन अन्य घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के रीवा जिले में बृहस्पतिवार को एक ट्रक पलट जाने के बाद ऑटोरिक्शा से टकरा गया, जिसके कारण सात लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

रीवा, पांच जून मध्यप्रदेश के रीवा जिले में बृहस्पतिवार को एक ट्रक पलट जाने के बाद ऑटोरिक्शा से टकरा गया, जिसके कारण सात लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर अपराह्न करीब 2.30 बजे हुई, जब ऑटोरिक्शा में सवार लोग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में गंगा नदी में स्नान कर लौट रहे थे। दुर्घटनास्थल जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर की दूरी पर है।

मृतकों में चार बच्चे, दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं।

इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बचाव अभियान शुरू किया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) विवेक लाल ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-30 से गुजर रहा ट्रक अनियंत्रित होकर एक ऑटोरिक्शा पर पलट गया, जिससे उसमें सवार लोग फंस गए।

उन्होंने बताया कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन ने बाद में दम तोड़ दिया।

ऑटोरिक्शा में सवार यात्री प्रयागराज में गंगा नदी में स्नान करने के बाद रीवा की सीमा से लगे मऊगंज जिले के नयीगढ़ी लौट रहे थे।

एएसपी ने बताया कि ट्रक प्रयागराज से रीवा जा रहा था। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान रामजीत जायसवाल (38), पिंकी (35), हीरालाल जायसवाल (65), प्रवीण (12), अंबिका (8), मानसी (7) और अरविंद (6) के रूप में हुई है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह पता लगाने के लिए जांच चल रही है कि दुर्घटना लापरवाही के कारण हुई या तकनीकी खराबी के कारण।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

JEECUP 2026 Registration: यूपी पॉलीटैक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख 17 मई तक बढ़ी, jeecup.admissions.nic.in पर ऐसे करें आवेदन करें