एजेंसी न्यूज
जरुरी जानकारी | डीएपी की वैश्विक कीमतों में उछाल की वजह से ऊंची सब्सिडी की जरूरत : एफएआई
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय उर्वरक संघ (एफएआई) ने पिछले कुछ महीनों में डाय-अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) की वैश्विक कीमतों में बढ़ोतरी का हवाला देते हुए कहा है कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में दरें ऊंची बनी रहीं तो या तो सरकारी सब्सिडी या फिर अधिकतम खुदरा कीमत (एमआरपी) में बढ़ोतरी करने की जरूरत होगी।
जरुरी जानकारी | सोना 1,050 रुपये लुढ़का, चांदी भी 1,700 रुपये फिसली
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में कमजोर रुख के कारण राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत अपने सर्वकालिक उच्च स्तर से 1,050 रुपये लुढ़क कर 63,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गयी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
जरुरी जानकारी | दिल्ली उच्च न्यायालय ने गो फर्स्ट के समाधान पेशेवर को हलफनामा देने को कहा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को वित्तीय संकट से घिरी एयरलाइन गो फर्स्ट के कर्ज समाधान पेशेवर को किराये पर विमान मुहैया कराने वाली एक कंपनी की अपील पर हलफनामा दाखिल करने का मंगलवार को निर्देश दिया।
जरुरी जानकारी | आईनॉक्स इंडिया, स्टेनली लाइफस्टाइल को आईपीओ के लिए सेबी से मिली मंजूरी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. क्रायोजेनिक टैंक निर्माता आईनॉक्स इंडिया और लक्जरी फर्नीचर ब्रांड स्टेनली लाइफस्टाइल को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये धन जुटाने के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी की मंजूरी मिल गई है।
देश की खबरें | बिरला ने सांसदों को लोकसभा में तख्तियां लाने के प्रति आगाह किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदस्यों को सदन में तख्तियां लाने के प्रति आगाह करते हुए मंगलवार को कहा कि सदन में गरिमा और अनुशासन बनाए रखने की जरूरत है।
देश की खबरें | डीयू अकादमिक परिषद, शिक्षक निकाय ने कुलपति को पत्र लिखा, आतिशी के पत्र की आलोचना की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली विश्वविद्यालय की अकादमिक परिषद के सदस्यों और एक शिक्षक निकाय ने मंगलवार को कुलपति योगेश सिंह को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी द्वारा केंद्र को लिखे हालिया पत्र में 12 कॉलेजों में उजागर की गई “अनियमितताओं” पर चर्चा करने के लिए तत्काल बैठक बुलाने का आह्वान किया गया।
देश की खबरें | स्वास्थ्य मंत्रालय ने इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के खिलाफ जांच के आदेश दिए
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के तहत आने वाले राष्ट्रीय अंग और ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (एनओटीटीओ) ने इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के खिलाफ गुर्दे के बदले नकदी घोटाले के आरोपों की जांच के आदेश दिए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | चुनावों में हार के लिये विपक्ष ने ईवीएम पर दोष मढ़ा, भाजपा नेताओं ने उड़ाया उनका मजाक
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद कुछ विपक्षी नेताओं द्वारा ईवीएम पर सवाल उठाए जाने को लेकर भाजपा नेताओं ने उनका उपहास उड़ाते हुए कहा कि वे (विपक्षी नेता) अपनी कमियों को छिपाने के लिये बहाने तलाश रहे हैं।
देश की खबरें | अदालत ने तंबाकू विरोधी विज्ञापन के खिलाफ याचिका दायर करने पर वकील को फटकार लगाई
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने सिनेमाघरों में फिल्म के प्रदर्शन के दौरान और टेलीविजन तथा ओटीटी मंच पर तंबाकू विरोधी ग्राफिक या छवियां दिखाने पर पाबंदी लगाने का अनुरोध करने वाली याचिका दायर करने के लिए मंगलवार को एक वकील को फटकार लगाई और कहा कि वह खेद व्यक्त करते हुए हलफनामा दाखिल करे।
देश की खबरें | बिहार में 2012 के हथियार जब्ती मामले में तीन नक्सली कैडरों को 10 से 12 साल की जेल
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पटना में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की विशेष अदालत ने 2012 के हथियार और गोला-बारूद जब्ती मामले में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-माओवादी (भाकपा-माओवादी) के तीन कैडरों को दोषी ठहराते हुए 10 से 12 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
जरुरी जानकारी | बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार मूल्यांकन 346.47 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार मूल्यांकन (मार्केट कैप) मंगलवार को सामूहिक रूप से 346.47 लाख करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया।
जरुरी जानकारी | अडाणी ने ऊर्जा क्षेत्र में संतुलित नजरिया अपनाने की वकालत की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडाणी ने मंगलवार को हरित महत्वाकांक्षाओं की दिशा में प्रयास जारी रखने के साथ ऊर्जा लागत और उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए एक संतुलित नजरिया अपनाने की वकालत की।
जरुरी जानकारी | दीर्घकालीन ऊर्जा भंडारण के साथ सौर क्षमता 2050 तक 75,000 गीगावाट तक पहुंचने की उम्मीद
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक स्तर पर सौर बिजली उत्पादन क्षमता दीर्घकालीन ऊर्जा भंडारण क्षमता के साथ 2050 तक 75,000 गीगावाट तक पहुंचने की उम्मीद है।
जरुरी जानकारी | ‘बायोटेक’ के भविष्य में प्रौद्योगिकी की महत्वपूर्ण भूमिका है: बायोकॉन प्रमुख
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बायोकॉन की कार्यकारी चेयरपर्सन किरण मजूमदार-शॉ ने मंगलवार को कहा कि प्रौद्योगिकी का बड़े पैमाने पर लाभ उठाने की जरूरत है। इसके लिए नियामकीय प्रक्रियाओं में सुधार भी जरूरी है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि नई दवाएं बहुत कम समय में बाजार में पहुंचें।
देश की खबरें | कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक को मृत्युदंड देने की एनआईए की याचिका पर फरवरी में सुनवाई
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की आतंकी वित्तपोषण मामले में कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक को मौत की सजा देने की मांग संबंधी याचिका पर सुनवाई 14 फरवरी के लिये सूचीबद्ध कर दी।
जरुरी जानकारी | रुपया एक पैसे की बढ़त के साथ 83.37 प्रति डॉलर पर बंद
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा के मजबूत रुख और सेवा क्षेत्र के निराशाजनक आंकड़ों के बीच रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एक पैसे बढ़कर 83.37 (अस्थायी) के भाव पर बंद हुआ।
जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में लगातार छठे दिन उछाल, सेंसेक्स 69,000 अंक के पार, निफ्टी का भी नया रिकॉर्ड
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजारों में तेजी मंगलवार को लगातार छठे कारोबारी सत्र में भी जारी रही और बीएसई सेंसेक्स 431 अंक उछलकर नये रिकार्ड स्तर पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी अबतक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। बिजली समेत अन्य कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी आई।
जरुरी जानकारी | विप्रो कंज्यूमर ने वीवीएफ से साबुन के तीन ब्रांड का किया अधिग्रहण
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विप्रो कंज्यूमर केयर एंड लाइटिंग ने वीवीएफ (इंडिया) लिमिटेड से तीन साबुन ब्रांड जो, डोय और बैक्टर शील्ड के अधिग्रहण की घोषणा की है। इस सौदे के मूल्य का खुलासा नहीं किया गया है। यह एक ऐसा कदम है जिससे कंपनी को विस्तार करने में मदद मिलेगी।
देश की खबरें | बढ़ती कीमतों, बेरोजगारी को देखते हुए सभी ताकतों को एक साथ आना चाहिए: आप
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लुसिव अलायंस’ (इंडिया) गठबंधन (के घटक दलों) के संसदीय दल के नेताओं की बुधवार को होने वाली ‘समन्वय बैठक’ से पहले आम आदमी पार्टी (आप) ने बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई के मद्देनजर विपक्षी दलों के एक साथ आने की जरूरत पर मंगलवार को जोर दिया।
जरुरी जानकारी | वैश्विक दक्षिण तक डिजिटल सार्वजनिक ढांचे की पहुंच होना जरूरीः अमिताभ कांत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जी20 में भारत के ‘शेरपा’ अमिताभ कांत ने मंगलवार को कहा कि वैश्विक दक्षिण को प्रौद्योगिकी के स्तर पर आगे बढ़ने और सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को हासिल करने के लिए डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को अपनाने की जरूरत है।