देश की खबरें | कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक को मृत्युदंड देने की एनआईए की याचिका पर फरवरी में सुनवाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की आतंकी वित्तपोषण मामले में कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक को मौत की सजा देने की मांग संबंधी याचिका पर सुनवाई 14 फरवरी के लिये सूचीबद्ध कर दी।

नयी दिल्ली, पांच दिसंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की आतंकी वित्तपोषण मामले में कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक को मौत की सजा देने की मांग संबंधी याचिका पर सुनवाई 14 फरवरी के लिये सूचीबद्ध कर दी।

अदालत ने निर्देश दिया कि दोषी पाया गया मलिक अदालत की कार्यवाही में डिजिटल माध्यम से शामिल होगा।

यह देखते हुए कि मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के प्रमुख मलिक की ओर से कोई भी पेश नहीं हुआ, न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत और शलिंदर कौर की पीठ ने मामले को अगले साल 14 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दिया।

उच्च न्यायालय ने 29 मई को आतंकी वित्तपोषण मामले में मौत की सजा की मांग करने वाली एनआईए की याचिका पर मलिक को नोटिस जारी किया था और अगली तारीख पर उसके समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया था।

इसके बाद, जेल अधिकारियों ने एक आवेदन दाखिल कर उसे डिजिटल माध्यम से पेश करने का अनुरोध किया था, जिसे उच्च न्यायालय ने मंजूर कर लिया था।

यहां की एक निचली अदालत ने 24 मई, 2022 को मलिक को कड़े गैरकानूनी गतिविधियां (निवारण) अधिनियम (यूएपीए) और भादंवि के तहत विभिन्न अपराधों के लिए दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NZ W vs SA W, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: दूसरे टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें हैमिल्टन की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती: LPG कार्गो 'शिवालिक' मुंद्रा पोर्ट पहुंचा, 46,000 मीट्रिक टन गैस की होगी आपूर्ति

\