जरुरी जानकारी | रुपया एक पैसे की बढ़त के साथ 83.37 प्रति डॉलर पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा के मजबूत रुख और सेवा क्षेत्र के निराशाजनक आंकड़ों के बीच रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एक पैसे बढ़कर 83.37 (अस्थायी) के भाव पर बंद हुआ।

मुंबई, पांच दिसंबर विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा के मजबूत रुख और सेवा क्षेत्र के निराशाजनक आंकड़ों के बीच रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एक पैसे बढ़कर 83.37 (अस्थायी) के भाव पर बंद हुआ।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि सीमित दायरे में हुए कारोबार के बीच घरेलू बाजारों में तेजी के माहौल और कच्चे तेल की कीमतें 80 डॉलर प्रति बैरल से नीचे रहने से रुपये को थोड़ा समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर 83.41 पर खुला। कारोबार के दौरान यह 83.41 के निचले और 83.37 प्रति डॉलर के ऊपरी स्तर पर रहा। अंत में यह 83.37 (अस्थायी) प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ।

यह डॉलर के मुकाबले रुपये के पिछले बंद भाव से एक पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया सोमवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 83.38 पर बंद हुआ था।

इस बीच दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत कमजोर होकर 103.63 पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 2,073.21 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे।

शेयरखान बाइ बीएनपी परीबा के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि रिजर्व बैंक के मौद्रिक नीति पर शुक्रवार को आने वाले निर्णय के पहले निवेशक थोड़े सतर्क रह सकते हैं। हालांकि विदेशी पूंजी की आवक बढ़ने और कच्चे तेल में नरमी से रुपये को निचले स्तर पर समर्थन मिलने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\