एजेंसी न्यूज
जरुरी जानकारी | भौतिक शेयर हस्तांतरण अनुरोधों को फिर से दर्ज करा सकेंगे निवेशक, सेबी ने छह महीने की सुविधा दी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बाजार नियामक सेबी ने निवेशकों की सुविधा के लिए भौतिक शेयर हस्तांतरण अनुरोधों को दोबारा दर्ज कराने के लिए कदम उठाया है। इसके तहत निवेशकों को एक अप्रैल, 2019 से पहले पेश लेकिन खामियों के कारण खारिज या वापस कर दिए गए भौतिक शेयर हस्तांतरण अनुरोधों को फिर से दर्ज कराने के लिए एकबारगी विशेष सुविधा की अनुमति दी गयी है।
देश की खबरें | झारखंड: मुख्यमंत्री सोरेन के पूर्व सहयोगी पर 1,000 करोड़ रुपये का अवैध खनन गिरोह चलाने का आरोप
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के एक पूर्व सहयोगी ने राज्य में अवैध खनन गिरोह संचालित करने के लिए ‘‘राजनीतिक प्रभाव’’ का इस्तेमाल किया, जिससे 1,000 करोड़ रुपये की आय अपराध से अर्जित की गई।
देश की खबरें | पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम बदलने के लिए गृह मंत्रालय से संपर्क करना चाहिए: अधिकारी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर ‘महाराजा अग्रसेन’ के नाम पर रखने की मांग को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखने के बाद रेलवे बोर्ड के अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि उन्हें पहले गृह मंत्रालय से संपर्क करना चाहिए था।
देश की खबरें | कर्नाटक के ‘आशा किरण’ को वैश्विक नेत्र देखभाल मॉडल के रूप में अपनाएगा डब्ल्यूएचओ
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने घर-घर नेत्र देखभाल प्रदान करने वाली कर्नाटक की ‘आशा किरण’ पहल में रुचि व्यक्त की है तथा इसकी सफलता की कहानी को अन्य देशों और क्षेत्रों के साथ साझा करने की योजना बना रहा है।
देश की खबरें | असम कांग्रेस ने सरकारी परियोजना से गायों को भाजपा के करीबियों को बेचे जाने की सीबीआई जांच की मांग की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विपक्षी दल कांग्रेस ने असम सरकार की एक परियोजना से 90 गिर गायों को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक मंत्री की पत्नी, सांसद और कई विधायकों सहित कुछ अन्य व्यक्तियों को कथित तौर पर बेचे जाने के मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की बुधवार को मांग की।
देश की खबरें | बिहार: बेरोजगार युवकों ने पटना में सड़कें अवरुद्ध कीं, अधिवास नीति लागू करने की मांग
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार की राजधानी पटना में बुधवार को बेरोजगार युवकों ने प्रदर्शन किया और सड़कें अवरुद्ध कर दीं। प्रदर्शनकारी सरकारी नौकरियों में अधिवास नीति लागू किए जाने की मांग कर रहे थे।
देश की खबरें | महाराष्ट्र: कांग्रेस ने पार्टी के तालुका अध्यक्षों की नियुक्ति शुरू की; अब तक 83 पद भरे गए
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस पार्टी की महाराष्ट्र इकाई ने प्रत्यक्ष साक्षात्कार के माध्यम से पार्टी के तालुका अध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है और अब 83 लोगों को नियुक्त किया जा चुका है।
देश की खबरें | केरल विश्वविद्यालय के कुलपति ने राज्यपाल से जुड़े कार्यक्रम को लेकर रजिस्ट्रार को निलंबित किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मोहनन कुन्नुमल ने एक निजी कार्यक्रम रद्द करने का नोटिस जारी करने के आरोप में बुधवार को तत्काल प्रभाव से रजिस्ट्रार के.एस. अनिल कुमार को निलंबित कर दिया।
जरुरी जानकारी | मस्क की ईवी कंपनी टेस्ला की बिक्री जून तिमाही में 13 प्रतिशत गिरी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टेस्ला ने बुधवार को कहा कि जून तिमाही में उसने कुल 3,84,122 वाहनों की बिक्री की जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 4,43,956 इकाई था।
देश की खबरें | गुजरात में है भाजपा और कांग्रेस की मिलीभगत: अरविंद केजरीवाल
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और मुख्य विपक्षी कांग्रेस पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को भरोसा जताया कि लोग 2027 के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी को सत्ता में लाएंगे।
देश की खबरें | कांवड़ यात्रा पर कांग्रेस और सपा की टिप्पणियों को लेकर भाजपा ने पलटवार किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांवड़ यात्रा के बारे में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेताओं की टिप्पणियों को लेकर दोनों पार्टियों की आलोचना की और “देश की वास्तविक तस्वीर देखने के लिए मोदी विरोधी चश्मा” उतारने की हिदायत दी।
खेल की खबरें | युकी-गैलोवे की जोड़ी विम्बलडन पुरुष युगल के दूसरे दौर में, बोपन्ना बाहर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय खिलाड़ी युकी भांबरी और उनके अमेरिकी जोड़ीदार रॉबर्ट गैलोवे ने बुधवार को यहां मोनाको के रोमेन अर्नेडो और फ्रांस के मैनुअल गुइनार्ड की जोड़ी पर सीधे सेट में जीत दर्ज करके विम्बलडन टेनिस ग्रैंडस्लैम के पुरुष युगल स्पर्धा के दूसरे दौर में प्रवेश किया।
देश की खबरें | दिल्ली में अटल कैंटीन के लिए नौ सदस्यीय समिति गठित
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डीयूएसआईबी) ने 100 अटल कैंटीन स्थापित करने के तरीकों का पता लगाने के लिए नौ सदस्यीय समिति का गठन किया है।
देश की खबरें | बंगाल में चुनाव बाद हिंसा से जुड़े मामले में व्यक्ति को दुष्कर्म का दोषी ठहराया गया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मालदा की एक विशेष अदालत ने नौ साल की बच्ची से बलात्कार के मामले में एक व्यक्ति को दोषी ठहराया है। पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हुई हिंसा के मामलों में यह पहली दोषसिद्धि है, जिसकी जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) कर रही है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
देश की खबरें | अब्दुल्ला आजम खान से जुड़े दो मामलों में उच्च न्यायालय ने निर्णय सुरक्षित रखा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के बेटे और पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम खान से जुड़े दो मामलों में अपना निर्णय सुरक्षित रख लिया है।
विदेश की खबरें | इमरान खान को प्रतिदिन 22 घंटे एकांत कारावास में रखा जा रहा: पार्टी का दावा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को जेल नियमों और मानवाधिकारों का 'घोर उल्लंघन' करते हुए प्रतिदिन कम से कम 22 घंटे एकांत कारावास में रखा जा रहा है। उनकी पार्टी ने बुधवार को यह दावा किया।
देश की खबरें | सिर्फ 54 फीसदी सत्यापित गांव ही 'ओडीएफ प्लस मॉडल' का दर्जा प्राप्त कर पाए हैं: सरकारी समीक्षा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण (एसबीएम-जी) के तहत लक्षित 80 फीसदी गांव खुले में शौच (ओडीएफ) से मुक्त हैं और वहां ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन प्रणालियां मौजूद हैं, लेकिन महज 54 प्रतिशत ही आधिकारिक रूप से सत्यापित हैं। एक सरकारी समीक्षा से यह बात सामने आई है।
देश की खबरें | मप्र के छतरपुर में किसान की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, छह आरोपी गिरफ्तार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में खेत में जानवर के घुस जाने को लेकर हुए विवाद में एक किसान की कथित तौर पर लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
जरुरी जानकारी | स्टीमहाउस ने 700 करोड़ तक जुटाने के लिए गोपनीय मार्ग से आईपीओ दस्तावेज दाखिल किए
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. औद्योगिक भाप एवं गैस की आपूर्ति करने वाली कंपनी स्टीमहाउस इंडिया ने गोपनीय मार्ग से आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की मंजूरी के लिए अर्जी लगाई है।
देश की खबरें | उत्तराखंड: टिहरी में ट्रक पलटने से तीन कांवड़ियों की मौत, 18 घायल
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. टिहरी जिले में ऋषिकेश-गंगोत्री राजमार्ग पर बुधवार को कांवड़ियों को ले जा रहे एक ट्रक के पलट जाने से उस पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 18 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।