जरुरी जानकारी | टाटा पावर रिन्यूएबल्स ने जून तिमाही में रिकॉर्ड 752 मेगावाट की सौर परियोजनाएं चालू कीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. हरित ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी टाटा पावर रिन्यूएबल्स एनर्जी लि. ने चालू वित्त वर्ष (2025-26) की अप्रैल-जून तिमाही में रिकॉर्ड 752 मेगावाट क्षमता की सौर परियोजनाएं चालू की हैं। इसके साथ कंपनी की कुल परिचालन क्षमता 5.6 गीगावाट हो गई है।

नयी दिल्ली, तीन जुलाई हरित ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी टाटा पावर रिन्यूएबल्स एनर्जी लि. ने चालू वित्त वर्ष (2025-26) की अप्रैल-जून तिमाही में रिकॉर्ड 752 मेगावाट क्षमता की सौर परियोजनाएं चालू की हैं। इसके साथ कंपनी की कुल परिचालन क्षमता 5.6 गीगावाट हो गई है।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि टाटा पावर रिन्यूएबल्स ने पिछले वित्त वर्ष (2024-25) की समान तिमाही में कुल 354 मेगावाट सौर क्षमता जोड़ी थी। यानी चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन क्षमता में 112 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

टाटा पावर की अनुषंगी कंपनी टाटा पावर रिन्यूएबल्स ने कहा कि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच परियोजनाओं का समय पर क्रियान्वयन उन्नत इंजीनियरिंग प्रक्रियाओं, आपूर्ति शृंखला, परियोजना लागू करने के मॉडल और मजबूत विक्रेता साझेदारी जैसे कारकों का नतीजा है।

कंपनी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में परियोजनाओं के क्रियान्वयन के साथ कुल परिचालन क्षमता अब 5.6 गीगावाट (एक गीगावाट बराबर 1,000 मेगावाट) हो गयी है। इसमें 4.6 गीगावाट सौर और एक गीगावाट पवन ऊर्जा क्षमता शामिल है।

कंपनी ने चालू वित्त वर्ष के दौरान 1.7 गीगावाट क्षमता के अलावा एक गीगावाट की तृतीय-पक्ष परियोजनाओं के क्रियान्वयन की योजना बनाई है।

टाटा पावर ने वित्त वर्ष 2025-26 के अंत तक कुल 7.3 गीगावाट की परिचालन क्षमता हासिल करने का लक्ष्य रखा है, जिसमें सौर क्षमता 5.6 गीगावाट और पवन क्षमता 1.7 गीगावाट होगी।

अनुराग

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी