देश की खबरें | फडणवीस को आदित्य से माफी मांगनी चाहिए: राउत ने सालियान मौत मामले के संदर्भ में कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के सांसद संजय राउत ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्य के मंत्री नितेश राणे से बृहस्पतिवार को कहा कि उन्हें दिशा सालियान मौत मामले में शिवसेना (उबाठा) के विधायक आदित्य ठाकरे के खिलाफ की गई अपनी पिछली टिप्पणियों के लिए माफी मांगनी चाहिए।

मुंबई, तीन जुलाई शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के सांसद संजय राउत ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्य के मंत्री नितेश राणे से बृहस्पतिवार को कहा कि उन्हें दिशा सालियान मौत मामले में शिवसेना (उबाठा) के विधायक आदित्य ठाकरे के खिलाफ की गई अपनी पिछली टिप्पणियों के लिए माफी मांगनी चाहिए।

दिशा की आठ जून, 2020 को मुंबई के मलाड इलाके स्थित एक आवासीय इमारत की 14वीं मंजिल से गिरने के कारण मौत हो गई थी।

मुंबई पुलिस ने बंबई उच्च न्यायालय में पिछले महीने दाखिल किए गए अपने हलफनामे में कहा कि पूर्व ‘सेलिब्रिटी मैनेजर’ दिशा सालियान ने आत्महत्या की है और मौत के इस मामले में कोई साजिश नहीं पाई गई।

इस बीच, दिशा के पिता सतीश सालियान ने फिर से आरोप लगाया कि उनकी बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया और उसकी हत्या की गई।

सतीश सालियान ने इस साल मार्च में उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर कर अपनी बेटी की मौत के मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराए जाने और शिवसेना (उबाठा) विधायक आदित्य ठाकरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने का अनुरोध किया था।

राउत ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘पुलिस रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि दिशा सालियान की मौत के मामले में आदित्य ठाकरे की कोई संलिप्तता नहीं थी। फिर भी उनकी छवि खराब करने और उन्हें अपमानित करने के लिए सत्ता का दुरुपयोग किया गया।’’

राज्यसभा सदस्य ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस को ठाकरे से माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘(भाजपा सांसद) नारायण राणे के बेटे, (नीतेश राणे) जो कैबिनेट मंत्री भी हैं, को न केवल आदित्य ठाकरे से बल्कि महाराष्ट्र के लोगों से भी माफी मांगनी चाहिए।’’

राउत ने कहा कि जिन लोगों ने निराधार आरोप लगाए हैं, उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘राजनीतिक लाभ के लिए दूसरों को बदनाम करने वालों को एक दिन भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।’’

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार ने भी इस मुद्दे को उठाते हुए कहा, ‘‘भाजपा नेताओं और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट के मंत्रियों ने लगातार अभद्र और आपत्तिजनक का इस्तेमाल करते हुए आदित्य ठाकरे पर आरोप लगाए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट