देश की खबरें | मंडी में बादल फटने से मरने वालों की संख्या 13 हुई, 29 लापता लोगों की तलाश जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के मंडी में बादल फटने और अचानक आई बाढ़ से संबंधित घटनाओं में दो और शव बरामद होने के साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है जबकि 29 अन्य लापता लोगों की तलाश जारी है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

शिमला, तीन जुलाई हिमाचल प्रदेश के मंडी में बादल फटने और अचानक आई बाढ़ से संबंधित घटनाओं में दो और शव बरामद होने के साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है जबकि 29 अन्य लापता लोगों की तलाश जारी है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मंडी जिले के विभिन्न हिस्सों में मंगलवार को बादल फटने की दस घटनाएं हुईं, तीन बार अचानक बाढ़ आई और एक स्थान पर भूस्खलन हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह दो शव बरामद किए गए। सात शव गोहर से, पांच थुनाग से और एक शव मंडी जिले के करसोग उपमंडल से बरामद किया गया।

आपदाओं में 150 से ज़्यादा घर, 104 मवेशी शेड, 31 वाहन, 14 पुल और कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं।

राज्य आपातकालीन अभियान केंद्र (एसईओसी) ने बताया कि आपदाओं में कुल 162 मवेशी मारे गए, जबकि मंडी में 316 लोगों सहित 370 लोगों को बचाया गया और पांच राहत शिविर स्थापित किए गए हैं।

बाढ़ आने के कारण मनाली-केलांग मार्ग अवरुद्ध हो गया है और यातायात का मार्ग रोहतांग दर्रे से परिवर्तित किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने सड़कें साफ करने के लिए लोगों और मशीनरी को तैनात किया है।

एसईओसी ने कहा कि भारी बारिश के कारण राज्य में कुल 261 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं, जिनमें से 186 मंडी जिले में हैं। बाढ़ के कारण 599 ट्रांसफार्मर और 797 जलापूर्ति योजनाएं बाधित हुई हैं।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और विपक्ष के नेता जय राम ठाकुर ने बुधवार को प्रभावित इलाकों का दौरा किया। सुक्खू ने स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया कि अगर आस-पास कोई सरकारी जमीन उपलब्ध है तो उसे उन लोगों को आवंटित किया जाएगा जिन्होंने अपने घर खो दिए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Match Live Score Update: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Live Toss And Scorecard: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला कप्तान हेले मैथ्यूज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Score Update: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\