खेल की खबरें | सूर्यवंशी के शानदार प्रदर्शन से भारत ने अंडर 19 वनडे में इंग्लैंड को हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आईपीएल स्टार वैभव सूर्यवंशी ने अपना शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए रिकॉर्ड नौ छक्के लगाये और उनकी इस पारी के दम पर भारत ने वर्षाबाधित तीसरे अंडर 19 युवा वनडे मैच में इंग्लैंड को चार विकेट से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 2 . 1 की बढत बना ली ।

नॉर्थम्पटन, तीन जुलाई आईपीएल स्टार वैभव सूर्यवंशी ने अपना शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए रिकॉर्ड नौ छक्के लगाये और उनकी इस पारी के दम पर भारत ने वर्षाबाधित तीसरे अंडर 19 युवा वनडे मैच में इंग्लैंड को चार विकेट से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 2 . 1 की बढत बना ली ।

चौदह वर्ष के सूर्यवंशी ने 31 गेंद में 86 रन बनाये । इंग्लैंड के छह विकेट पर 268 रन के जवाब में भारत ने 34 . 3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया ।

सूर्यवंशी ने अपनी पारी में छह चौके और नौ छक्के जड़े । अंडर 19 वनडे क्रिकेट में किसी भारतीय बल्लेबाज का यह सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड है । इससे पहले मनदीप सिंह ने आठ छक्के लगाये थे ।

भारत का स्कोर 24वें ओवर में छह विकेट पर 199 रन था लेकिन गेंदबाज हरफनमौला कनिष्क चौहान ने 42 गेंद में नाबाद 43 रन बनाये और आर एस अंबरीश (नाबाद 31) के साथ 75 रन की अटूट साझेदारी की । कनिष्क ने गेंदबाजी के दौरान भी तीन विकेट लिये थे ।

सूर्यवंशी ने तीसरे ही ओवर में सेबेस्टियन मोर्गन को दो छक्के लगाकर अपने तेवर जाहिर कर दिये थे। अगले ओवर में उन्होंने मोर्गन को दो छक्के और एक चौका लगाया । राजस्थान रॉयल्स के लिये आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले 14 वर्ष के सूर्यवंशी ने साबित कर दिया कि उनका फॉर्म महज तुक्का नहीं था ।

इंग्लैंड के बायें हाथ के तेज गेंदबाज जेम्स मिंटो को उन्होंने छठे ओवर में खासी नसीहत देते हुए 23 रन निकाले ।

सूर्यवंशी के आउट होने के समय भारत का स्कोर आठवें ओवर में 111 रन था ।

इससे पहले इंग्लैंड के लिये कप्तान थॉमस रियू ने 44 गेंद में नाबाद 76 रन बनाये जबकि सलामी बल्लेबाज बेन डॉकिंस ने 62 रन की पारी खेली ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट