देश की खबरें | पंजाब में छत गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के होशियारपुर में बृहस्पतिवार को एक मकान के कमरे की छत गिरने से बिहार के एक प्रवासी मजदूर और उसकी दो बेटियों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

होशियारपुर, तीन जुलाई पंजाब के होशियारपुर में बृहस्पतिवार को एक मकान के कमरे की छत गिरने से बिहार के एक प्रवासी मजदूर और उसकी दो बेटियों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि टांडा थानाक्षेत्र के अहियापुर में हुई इस घटना में परिवार के तीन अन्य सदस्य घायल हो गए।

थाना प्रभारी निरीक्षक गुरविंदरजीत सिंह ने बताया कि शंकर (40) अपनी पत्नी प्रियंका (36) और चार बेटियों के साथ किराए के मकान में रहता था।

उन्होंने बताया कि सुबह घर के एक कमरे की छत गिर गई, जिससे शंकर और उसकी दो बेटियों शिवानी (13) और पूजा (पांच) की मौत हो गई।

सिंह ने बताया कि प्रियंका और दो अन्य बेटियां सुनीता (छह) व प्रीति (आठ) घायल हो गईं और उन्हें टांडा के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार घर पुराना था और कमरे की लकड़ी की छत मिट्टी से ढकी हुई थी, जो बारिश के कारण ढह गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी