एजेंसी न्यूज
ओडिशा में कोविड-19 का एक और नया मामला, कुल संख्या 56
Bhashaस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जाजपुर में 61 वर्षीय व्यक्ति वायरस से संक्रमित पाया गया है। वह हाल ही में कोलकाता गया था।
कांग्रेस ने लॉकडाउन बढ़ाने का समर्थन किया, वित्तीय पैकेज की घोषणा नहीं होने पर सवाल उठाया
Bhashaपार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने ट्वीट किया, ''हम लॉकडाउन बढ़ाने की मजबूरी समझते हैं। हम इस निर्णय का समर्थन करते हैं।''
अमेरिकी सांसदों ने दक्षिण चीन सागर में वियतनामी पोत डुबोने के लिए चीन की निंदा की
Bhashaअमेरिका के विदेश मंत्रालय ने इन खबरों पर पिछले सप्ताह चिंता व्यक्त की थी कि चीन ने दक्षिण चीन सागर के पार्सेल द्वीप क्षेत्र में मछलियां पकड़ने वाले वियतनामी पोत को डुबो दिया है।
कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई: कांग्रेस के सहयोग के लिये सोनिया गांधी को जेपी नड्डा ने कहा धन्यवाद
Bhashaप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन से कुछ ही समय पहले सोनिया गांधी ने अपने वीडियो संदेश में इस संकट के समय लोगों को अपनी पार्टी की ओर से पूरे सहयोग का आश्वासन दिया. साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि मजबूत हौंसलों के साथ देश बहुत जल्द इस संकट पर विजय प्राप्त करेगा.
कोविड-19 की लड़ाई में योगदान के लिये एएफसी ने एआईएफएफ को सराहा
Bhashaएएफसी ने अपने पत्र में भारत सहित उन सदस्य संघों की प्रशंसा की है जिन्होंने विश्व भर में व्याप्त संकट की इस घड़ी में सामाजिक कार्यों के जरिये जरूरतमंदों की मदद की है।
लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ा, 20 अप्रैल के बाद दी जा सकती है कुछ छूट : मोदी
Bhashaप्रधानमंत्री ने करीब 25 मिनट के राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि दूसरे चरण में लॉकडाउन का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जायेगा । और बुधवार को इस संबंध में विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह नये क्षेत्रों में न फैले ।
अगले साल तक टाले जा सकते हैं सभी अंतरराष्ट्रीय फुटबाल मैच : फीफा
Bhashaफीफा पहले ही मार्च और अप्रैल में होने वाले अंतरराष्ट्रीय मैचों को रद्द कर चुका है। मोंटेगलियानी ने कहा है कि सितंबर, अक्टूबर और नवंबर में होने वाले राष्ट्रीय टीमों के मैचों को भी रद्द किया जा सकता है।
कोविड-19 : अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे पुलिसकर्मी और डॉक्टर की जोड़ी ने विवाह टाला
Bhashaदोनों परिवार की आपत्ति को दरकिनार करते हुए, 32 वर्षीय सिविल पुलिस अधिकारी एम प्रसाद और यहां पास के सरकारी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में काम कर रही डॉक्टर 25 वर्षीय पी आर्या ने अपनी शादी टाल दी जो इस महीने की शुरुआत में होनी तय थी।
ट्रम्प ने दिया संकेत: कोविड-19 पर चीन की गलत सूचना के भुगतने होंगे दुष्परिणाम
Bhashaयह संक्रमण चीन के वुहान शहर से फैलना शुरू हुआ था और इसने अब तक दुनिया में 1,19,666 लोगों की जान ले ली है और करीब 20 लाख लोग इससे संक्रमित हैं।
देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 339 , कुल मामले 10,363 : स्वास्थ्य मंत्रालय
Bhashaकेन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमितों में कम से कम 1,035 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 8,988 लोगों का अब भी इलाज जारी है। इनमें से 72 विदेशी नागरिक हैं।
दक्षिण अफ्रीका में लॉकडाउन के बीच शराब की दुकानों से लूट, स्कूलों में तोड़फोड़ बढ़ी
Bhashaबुनियादी शिक्षा मंत्री एंजी मोत्शेक्गा ने सोमवार को कहा कि वह 27 मार्च से शुरू कोविड-19 बंदी के बाद से 183 स्कूलों में तोड़फोड़ की घटना से “आतंकित” हैं.
नोएडा में कोरोना वायरस संक्रमण के 16 नए मामले, कुल मामले 80 हुए
Bhashaजिलाधिकारी सुहास एल वाई ने बताया कि संक्रमित 16 नए मरीजों में नौ मरीज सेक्टर पांच और आठ की झुग्गियों में रहते हैं। ये सभी सीजफायर कंपनी में काम करने वाले कोविड-19 से संक्रमित लोगों के संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं।
सिख धर्म में सेवा, समानता एवं गरिमा के मूल्य समाहित हैं: न्यूजर्सी के गवर्नर
Bhashaवैशाखी का पर्व 13 अप्रैल को मनाया जाता है। इसी दिन खालसा की स्थापना हुई थी।
कोविड़-19 : प्रधानमंत्री ने देशव्यापी लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने की घोषणा की
Bhashaप्रधानमंत्री ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि राज्यों एवं विशेषज्ञों से चर्चा और वैश्विक स्थिति को ध्यान में रखते हुए भारत में लॉकडाउन को अब 3 मई तक और बढ़ाने का फैसला किया गया है।
चीन में विदेशों से आए संक्रमित लोगों के मामले बढ़कर 1,464 हुए
Bhashaचीन में सोमवार तक विदेश से आए संक्रमित लोगों के कुल 1,464 मामले सामने आए हैं जिनमें से 905 का अभी उपचार चल रहा है।
डा. अम्बेडकर को उपराष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि
Bhashaडा अम्बेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को हुआ था । देश उनकी 129वीं जयंती मना रहा है।
कांग्रेस ने बाबा साहेब को सम्मान नहीं दिया, मोदी सरकार उनके बताए रास्ते पर चल रही है: नड्डा
Bhashaबाबा साहेब भीमराव आम्बेडकर की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं के लिये अपने संदेश में नड्डा ने कहा कि मोदी सरकार ने यह सिद्ध किया है कि वह बाबा साहेब के दृष्टिकोण और उनकी प्ररेणा से समाज के वंचितों, शोषितों तथा पिछड़ों के स्तर को उठाने के लिए प्रयत्नशील है ।
पाकिस्तान में कोरोना से हाहाकार, संख्या बढ़कर हुई 5493
Bhashaपाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार को राष्ट्रीय समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता की जिसमें सभी प्रांतों के मुख्यमंत्री और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के नेता भी शामिल हुए.
दिल्ली के मैक्स अस्पताल के डॉक्टर, नर्स समेत तीन संक्रमित, गंगा राम के भी तीन कर्मचारी संक्रमित
Bhashaइस बीच, सर गंगा राम अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि दो हफ्ते पहले पृथक वास में भेजे गए 115 स्वास्थ्यकर्मियों के जांच नमूनों के नतीजों में तीन लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है. इनमें एक इंडोस्कोपी तकनीशियन जबिक दो नर्सें शामिल हैं.
कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ रहे ''योद्धाओं'' का सहयोग करें: सोनिया
Bhashaप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन से पहले जारी वीडियो संदेश में सोनिया ने लोगों से कहा कि वे सावधानी बरतें और सरकारी दिशानिर्देशों का पालन करें।