एजेंसी न्यूज
राजस्थान में कोरोना वायरस से एक और मौत, संक्रमितों की संख्या 2000 हुई
Bhashaराज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि जमवारामगढ़ के एक बुजुर्ग को ‘सर्जिकल इमरजेंसी’ के लिए 13 अप्रैल को यहां भर्ती करवाया गया था। पहली जांच रिपोर्ट में वह ‘संक्रमित’ नहीं पाए गए थे लेकिन दूसरी रिपोर्ट में वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। इससे पहले ही 22 अप्रैल को उनका निधन हो गया।
परिवार तक शव नहीं पहुंच पाने से गंभीर ने घरेलू सहायिका का अंतिम संस्कार किया
Bhashaभाजपा के लोकसभा सांसद गंभीर ने ट्विटर पर अपने घर में काम करने वाली सरस्वती पात्रा को श्रृद्धांजलि दी । वह पिछले छह साल से उनके घर पर काम कर रही थी ।
पोम्पिओ का आरोप, चीन को नवंबर से ही वायरस के बारे में पता था
Bhashaउन्होंने रेडियो प्रस्तोता लैरी ओकोन्नोर से कहा, “उन्होंने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) समेत विश्व में किसी और को इस बारे में बता पाने में बहुत देर की।”
आईपीएल के लिये एशिया कप के कार्यक्रम में बदलाव मंजूर नहीं : पीसीबी सीईओ
Bhashaखान ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि कोरोना वायरस महामारी पर काबू होने की स्थिति में एशिया कप टी20 टूर्नामेंट यूएई में सितंबर में ही होगा ।
गुजरात में तीन प्रशिक्षु सैनिक कोरोना वायरस से संक्रमित, राज्य में महामारी से 100 लोगों की गई जान
Bhashaवडोदरा में सैन्य स्टेशन में तीन प्रशिक्षु सैनिक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. गुजरात में यह पहला मामला है जहां सशस्त्र बलों के सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. इस संक्रामक रोग से राज्य में 100 से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं.
Covid-19 का कहर: केंद्र सरकार ने लिया फैसला, जून 2021 तक मौजूदा स्तर पर ही रखा जाएगा महंगाई भत्त्ता,
Bhashaकेंद्र सरकार ने अपने एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेशेंनभोगियों को दिये जाने वाले महंगाई भत्ते और महंगाई राहत को 30 जून 2021 मौजूदा स्तर पर ही रोक दिया है. राज्य सरकारें भी केन्द्र के इस निर्णय को अपना सकती हैं. अब अगले साल 30 जून तक महंगाई भत्ते की प्रभावी दर 17 प्रतिशत ही रहेगी.
अमेरिकी विशेषज्ञ का आरोप: हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन का विरोध करने पर पद से हटाया
Bhasha‘बॉयोमेडिकल एडवांस्ड रिसर्च एंड डेवल्पमेंट अथॉरिटी’ (बीएआरडीए) के पूर्व निदेशक रिक ब्राइट ने बुधवार को एक बयान में कहा कि उन्हें मंगलवार को उनके पद से हटाकर कम महत्वपूर्ण काम सौंपा गया।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तानाशाह किम जोंग उन की स्वास्थ को लेकर दिया बयान, कहा- उनसे जुड़ी खबरें सही नहीं
Bhashaअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा मुझे लगता है कि खबर गलत है, इस मामले में मुझे बस यही कहना है. उन्होंने कहा मुझे पता चला कि उन्होंने पुराने दस्तावेजों का इस्तेमाल किया है. खुफिया जानकारी के मुताबिक सर्जरी के बाद किम की हालत गंभीर है और अमेरिका इसपर नजर रख रहा है.
एसपी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने की रमजान के महीने में आजम खान और उनके परिवार को जेल से रिहा करने की मांग
Bhashaसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार से पार्टी के लोकसभा सदस्य मोहम्मद आजम खां उनकी पत्नी एवं बेटे को माहे रमजान के पवित्र दिनों में इबादत और रोजे का फर्ज अदा करने के लिए जेल से रिहाई कर सदाशयता का परिचय देने का आग्रह किया है.
रमजान के पवित्र महीने में COVID-19 लॉकडाउन सामाजिक के बीच मेल-मिलाप से दूरी बनाए रखने की अपील
Bhashaकोरोना वायरस की महामारी के साये के बीच जम्मू के लोग पूरे उत्साह के साथ रमजान के पवित्र माह की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं. हालांकि कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के चलते लोग पारंपरिक तौर पर मस्जिदों में नमाज नहीं अदा पाने को लेकर थोड़ा निराश हैं.
ट्रंप ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था को चरणबद्ध तरीके से फिर से खोलने की वकालत की
Bhashaदेश की 95 प्रतिशत से अधिक आबादी घरों में सिमटी हुई है। देश में सामाजिक दूरी समेत अन्य सख्त कदम एक मई तक लागू हैं।
कोटा में कोचिंग ले रहे करीब 18 हजार छात्र अपने-अपने घर पहुंचे
Bhashaलॉकडाउन की घोषणा के बाद मेडिकल (नीट) और इंजीनियरिंग प्रवेश (जेईई) परीक्षा की कोचिंग ले रहे करीब 40000 छ़ात्र कोटा में अटक गये थे।
मध्य प्रदेश में 184 नये मामले आने के बाद कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 1,771 हुई
Bhashaकोरोना वायरस की महामारी से प्रदेश में हुई 85 मौतों में से सबसे अधिक 55 मौतें अकेले इन्दौर में हुई हैं, जबकि भोपाल एवं उज्जैन में सात—सात, देवास में छह, खरगोन में पांच और छिंदवाड़ा, जबलपुर, आगर मालवा, धार तथा मंदसौर में एक-एक मरीज की मौत हुई है।
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमित मामलों की संख्या बढकर 170 हुई
Bhashaस्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि पटना एवं कैमूर के चैनपुर में आठ-आठ, रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम में छह, मुंगेर में चार और सिवान में एक कोरोना वायरस संक्रमण के मामले प्रकाश में आए हैं।
झारखंड में कोरोना की आशंका में परिवार का बहिष्कार, मुख्यमंत्री ने मदद के निर्देश दिये
Bhashaपरिवार की मदद करने का निर्देश दिया है ।
कोरोना वायरस : इंदौर में मृतकों का आंकड़ा 55 पर पहुंचा, मरीजों की तादाद 1,000 पार
Bhashaमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने बृहस्पतिवार देर रात को बताया कि शहर में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से 80 वर्षीय और 57 वर्षीय पुरुष की मौत हुई। ये दोनों मरीज एक निजी अस्पताल में भर्ती थे।
भारत ने पाकिस्तान द्वारा आयोजित दक्षेस के स्वास्थ्य मंत्रियों के वीडियो कांफ्रेंस में हिस्सा लिया
Bhashaविदेश मंत्रालय ने कहा कि इस कांफ्रेंस में भारत का प्रतिनिधित्व स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक ने किया जिनका सहयोग अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के विशेषज्ञों ने किया।
देश में कोविड-19 के मामले 21,700 हुए, मरने वालों की संख्या 686 हुई
Bhashaमंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार शाम से संक्रमण के 1,229 नये मामले सामने आये हैं, जबकि इस दौरान 34 लोगों की मौत हुयी है।
रांची के हॉट स्पॉट हिंदपीढ़ी के 37 सीलिंग स्थलों पर सीसीटीवी से निगरानी
Bhashaरांची के उपायुक्त राय महिमापत रे और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनीश गुप्ता ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। गुप्ता ने बताया कि हिंदपीढ़ी क्षेत्र में 37 सीलिंग स्थल तय किए गए हैं जहां कैमरे से निगरानी रखी जा रही है।
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकी गिरफ्तार
Bhashaजम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले से बृहस्पतिवार को प्रतिबंधित संगठन हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े एक आतंकी को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि आतंकी के कब्जे से शस्त्र और गोला-बारूद बरामद किया गया.