एजेंसी न्यूज

प्रधानमंत्री ने जून-जुलाई में मामलों में बढ़ोतरी की आशंका जाहिर की : सिंह देव

Bhasha

सिंहदेव ने बताया कि प्रधानमंत्री के साथ आज चौथी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग थी और नौ राज्यों को टॉकिंग मोड पर रखा गया था। आज वीडियो कॉन्फ्रेंस का सार यही था कि कोरोना वायरस हमारे बीच अधिक दिनों तक रहेगा।

केजीएमयू में प्लाज्मा थेरेपी: महिला डॉक्टर ने दूसरे चिकित्सक की जिंदगी बचाने की पहल की

Bhasha

कनाडा की महिला डॉक्टर पहले कोरोना वायरस से संक्रमित हुई थीं और केजीएमयू में ही उनका इलाज हुआ। उनके रक्त से प्लाज्मा लेकर पड़ोस के उरई में रहने वाले 58 वर्षीय एक डॉक्टर को चढ़ाया गया है और इसके परिणाम का इंतजार किया जा रहा है।

देश में कोविड-19 के संक्रमितों की संख्या 28,380 हुई, 886 लोगों की जान गई, : स्वास्थ्य मंत्रालय

Bhasha

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से अब तक सर्वाधिक, 60 लोगों मौत हुयी है। जबकि इस अवधि में संक्रमण के 1463 नये मामले सामने आये हैं।

उत्पादों की आपूर्ति, वितरण से जुड़े कर्मियों को विशेष बीमा कवर उपलब्ध करा रही हें एफएमसीजी कंपनियां

Bhasha

कोविड-19 की वजह से लागू लॉकडाउन के दौरान एफएमसजी कंपनियों की आपूर्ति श्रृंखला बुरी तरह से प्रभावित हुई है। अब एफएमसीजी कंपनियों ने इस संकट के दौरान आपूर्ति व वितरण करने वाले अपने कर्मचारियों को विशेष बीमा कवर उपलब्ध शुरू किया है। इनमें कोविड-19 की वजह से किसी संभावित बीमारी की स्थिति में नकदीरहित इलाज की सुविधा के अलावा इलाज पर हुए खर्च की वापसी जैसी बीमा योजनाएं शामिल हैं।

सीबीडीटी ने आईआरएस एसोसियेशन से अधिकारियों की रिपोर्ट को सार्वजनिक करने पर मांगा जवाब

Bhasha

उनकी एसोसिएशन ने तुरंत इसे सरकार को भेज दिया और इसे इसे ट्वीटर पर डाल दिया। चौबीस घंटे बाद एसासिएशन ने कहा कि यह रपट सभी नहीं बल्कि कुछ अधिकारियों की सोच दर्शाती है।

‘दो गज दूरी’ बनाकर रखनी होगी, आने वाले दिनों में जीवन का हिस्सा बन जाएगा मास्क :प्रधानमंत्री

Bhasha

अनेक राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत में मोदी ने इस बारे में भी आगाह किया कि इस घातक वायरस का खतरा जल्द खत्म नहीं होने वाला और सतत निगरानी की अत्यंत आवश्यकता है।

लॉकडाउन खत्म होने के बाद स्वास्थ्य सेवाओं की बहाली के लिये एम्स ने समिति गठित की

Bhasha

कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए देश मे एक महीने से लॉकडाउन है। देश में कोविड-19 से संक्रमण के मामलों की संख्या 27,892 है और 872 लोगों की इसकी वजह से जान जा चुकी है।

केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 13 नए मामले, कुल संख्या 481 हुई

Bhasha

राज्य में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा बैठक में शामिल होने के बाद विजयन ने संवाददाताओं से कहा, “कोट्टायम में छह, इडुक्की में चार, पलक्कड़, मालापुरम और कन्नूर जिले से एक-एक मामला सामने आया है।”

अक्षय कुमार ने मुंबई पुलिस फाउंडेशन को दो करोड़ रुपये का सहयोग दिया

Bhasha

मुंबई पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह ने ट्वीट कर अक्षय कुमार को उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया।

एफसीआई में अब तक कोविड-19 का कोई मामला नहीं: पासवान

Bhasha

उन्होंने एफसीआई कर्मियों के काम की सराहना करते हुए कहा कि निगम के एक लाख से भी अधिक कर्मचारी देश भर में सरकारी खाद्यान्न् योजनाओं के 81 करोड़ लाभार्थियों के बीच खाद्यान्नों के वितरण के काम में अग्रिम मोर्चे पर अथक जुटे हुए हैं।

कोविड-19 के स्रोत की अंतरराष्ट्रीय जांच के आह्वान पर चीन ने कहा, इसका कोई कानूनी आधार नहीं

Bhasha

चीन ने दुनिया भर में कहर बरपाने वाले कोरोना वायरस के स्रोत के बारे में एक तटस्थ अंतरराष्ट्रीय जांच के आह्वान पर बेहद बारीक प्रतिक्रिया दी है। मीडिया की एक खबर के अनुसार चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कहा कि देश को कोविड-19 संकट पर लंबे समय के लिए अभूतपूर्व प्रतिकूल परिस्थितियों और चुनौतियों के लिए तैयार रहना चाहिए।

राजस्थान में कोरोना वायरस के खिलाफ अभियान में पुलिस व होमगार्ड के एक लाख जवान मुस्तैद

Bhasha

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध) बी. एल. सोनी ने बताया कि राज्य के 20 जिलों में 90 से ज्यादा ऐसे थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है, जहां हॉटस्पॉट हैं। इन क्षेत्रों में पुलिस मुस्तैदी से नियमों की पालन करवाने में लगी है।

दिल्ली सरकार, पुलिस से अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मियों की उचित सुरक्षा सुनिश्चित करे: बैजल

Bhasha

उपराज्यपाल ने दिल्ली के मुख्य सचिव विजय देव और पुलिस आयुक्त एस. एन श्रीवास्तव से एनसीआर में रहने वाले अग्रणी कर्मियों के लिए यहां रहने की व्यवस्था करने को भी कहा ताकि अंतर-राज्य आवाजाही कम हो सके।

बढ़ती आलोचनाओं के बीच पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने बदली अपनी मीडिया टीम

Bhasha

खान ने सीनेट सदस्य शिब्ली फराज को देश का नया सूचना मंत्री नियुक्त किया है। फराज प्रख्यात दिवंगत उर्दू कवि अहमद फराज के बेटे हैं।

चौहान ने 3 मई के बाद तैयारियों के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये

Bhasha

मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ''मुख्यमंत्री चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी की वीडियो कान्फ्रेंसिंग के बाद मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस और अन्य अधिकारियों से चर्चा की। चौहान ने अधिकारियों को प्रधानमंत्री के निर्देशों के अनुरूप कोरोना के उपचार, 3 मई के बाद तैयारियों और आर्थिक गतिविधियों के संचालन के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।''

अपने पांचवें जन्मदिन पर महारानी के साथ वर्चुअल पार्टी करेंगी राजकुमारी शार्लोट

Bhasha

इस अवसर पर शार्लोट के माता पिता ने वर्चुअल माध्यम से राजकुमारी का जन्मदिन मनाने का फैसला किया है।

प्रयागराज में अध्ययनरत 10,000 छात्रों को घर पहुंचाएगी योगी सरकार

Bhasha

इससे पहले रविवार रात तक दूसरे प्रदेशों में रह रहे उत्तर प्रदेश के मजदूरों को लाने के क्रम में अब तक हरियाणा से 12 हजार से अधिक श्रमिक वापस लौट चुके हैं। इन लोगों को इनके गृह जनपद भेज दिया गया है।

त्वरित जांच किट के सही परिणाम नहीं मिले, चीनी कंपनियों पर हुयी कार्रवाई : स्वास्थ्य मंत्रालय

Bhasha

स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने नियमित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने चीन की दो कंपनियों (बायोमेडीमिक्स और वोंडफो) से त्वरित जांच किट की खरीद का करार किया था। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों इन किट की आपूर्ति के बाद फील्ड परीक्षण के दौरान इनसे सटीक परिणाम नहीं मिलने पर आईसीएमआर ने आपूर्तिकर्ता कंपनियों के विरुद्ध करार की शर्तों के मुताबिक कार्रवाई की है।

कोरोना वायरस का खात्मा नहीं हो सकता है, हमें इसके साथ जीना होगा : जगन मोहन रेड्डी

Bhasha

टेलीविजन के माध्यम से राज्य के लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एक वर्ष या इसके बाद ही वायरस का टीका विकसित किया जा सकता है और तब तक बीमारी को फैलने से रोकने के लिए ‘‘सामूहिक प्रतिरोधक’’ का विकास करना ही एकमात्र विकल्प है।

एसएएएफ-एएफआई सेमिनार में 911 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया

Bhasha

सेमिनार के दौरान आयरलैंड के पियर्स ओ कैलाघन ने पैदल चाल स्पर्धा के दौरान जजों के फैसले को लेकर संदेह को दूर किया। स्पेन के लुई सेलाडाई ने प्रतियोगिता का कार्यक्रम तैयार करने में मदद की।

Categories