केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 13 नए मामले, कुल संख्या 481 हुई

राज्य में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा बैठक में शामिल होने के बाद विजयन ने संवाददाताओं से कहा, “कोट्टायम में छह, इडुक्की में चार, पलक्कड़, मालापुरम और कन्नूर जिले से एक-एक मामला सामने आया है।”

जमात

तिरुवनंतपुरम, 27 अप्रैल केरल में सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 13 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 481 हो गई है। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने यह जानकारी दी।

राज्य में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा बैठक में शामिल होने के बाद विजयन ने संवाददाताओं से कहा, “कोट्टायम में छह, इडुक्की में चार, पलक्कड़, मालापुरम और कन्नूर जिले से एक-एक मामला सामने आया है।”

उन्होंने बताया कि संक्रमित पाए गए पांच लोग तमिलनाडु से हैं जबकि एक हाल ही में विदेश से लौटा है। बाकी लोग संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए थे। एक व्यक्ति कैसे संक्रमित हुआ इसका पता नहीं चल पाया है।

उन्होंने बताया कि राज्य में सोमवार को 13 लोगों के नमूनों की जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है।

वर्तमान में कोविड-19 के 123 सक्रिय मामले हैं और 355 मरीजों का उपचार किया जा चुका है।

राज्य में 20000 से अधिक लोग निगरानी में हैं और 400 से अधिक लोगों को विभिन्न अस्पतालों के पृथक-वास में रखा गया है।

राज्य में कोट्टायम और इडुक्की जिलों को कोरोना वायरस से अत्यधिक प्रभावित क्षेत्र(हॉटस्पॉट) में शामिल कर दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Live Toss And Scorecard: पललेकेले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Wadala Horror: मुंबई के वडाला में दर्दनाक हादसा, कंटेनर से 40 टन की लोहे की प्लेट नीचे गिरा, दबने से कार चालक की मौत (Disturbing Video)

\