केजीएमयू में प्लाज्मा थेरेपी: महिला डॉक्टर ने दूसरे चिकित्सक की जिंदगी बचाने की पहल की

कनाडा की महिला डॉक्टर पहले कोरोना वायरस से संक्रमित हुई थीं और केजीएमयू में ही उनका इलाज हुआ। उनके रक्त से प्लाज्मा लेकर पड़ोस के उरई में रहने वाले 58 वर्षीय एक डॉक्टर को चढ़ाया गया है और इसके परिणाम का इंतजार किया जा रहा है।

जमात

लखनऊ, 27 अप्रैल लखनऊ की किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में 58 वर्षीय एक डॉक्टर को कोरोना वायरस से ठीक हो चुकीं कनाडा की एक डॉक्टर ने प्लाज्मा दान किया है और यह प्रदेश के किसी सरकारी अस्पताल में प्लाज्मा थेरेपी का पहला मामला है।

कनाडा की महिला डॉक्टर पहले कोरोना वायरस से संक्रमित हुई थीं और केजीएमयू में ही उनका इलाज हुआ। उनके रक्त से प्लाज्मा लेकर पड़ोस के उरई में रहने वाले 58 वर्षीय एक डॉक्टर को चढ़ाया गया है और इसके परिणाम का इंतजार किया जा रहा है।

केजीएमयू के मीडिया प्रभारी डॉ संदीप तिवारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश में पहली बार किसी सरकारी अस्पताल में कोरोना वायरस के रोगी को केजीएमयू में प्लाज्मा थेरेपी दी गयी है और अब इसके परिणामों का बेचैनी से इंतजार है।

केजीएमयू के डॉक्टरों के मुताबिक रविवार देर शाम उरई के उक्त रोगी को 200 मिलीलीटर प्लाज्मा चढ़ाया गया है और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

डॉक्टरों के अनुसार आवश्यकता पड़ने पर इन्हें सोमवार या मंगलवार को दूसरी डोज दी जाएगी।

अभी तक केजीएमयू में कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हुए तीन मरीज अपना प्लाज्मा दान कर चुके हैं। इनमें एक रेजीडेंट डॉक्टर तौसीफ खान, कनाडा की महिला डॉक्टर तथा एक अन्य रोगी शामिल हैं।

केजीएमयू की रक्ताधान चिकित्सा विभाग की अध्यक्ष डॉ. तूलिका चंद्रा ने सोमवार को '' को बताया, '' कनाडा से लौटी शहर की निवासी महिला डॉक्टर में 11 मार्च को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इनका ब्लड ग्रुप-ओ था। वहीं गंभीर अवस्था में भर्ती कराये गए डॉक्टर का ब्लड ग्रुप भी ओ मिला। ऐसे में फोन कर उन्हें बुलाया गया। पहले महिला की जांच कराई गयी। इसके बाद कोरोना एंटीबॉडी टेस्ट, एचआईवी, हेपेटाइटिस-बी, हेपेटाइटिस-सी, मलेरिया, सिफलिस, सीरम प्रोटीन जांच व ब्लड ग्रुप मैचिंग की गई। तभी प्लाज्मा का संग्रह किया गया।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

\