एजेंसी न्यूज
कोविड-19 : महाराष्ट्र के नांदेड़ में 64 वर्षीय रोगी की मौत
Bhashaअधिकारी ने बताया कि पीरबुरहान नगर के निवासी इस व्यक्ति को 22 अप्रैल को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था और शंकरराव चव्हाण सिविल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था।
सुशील ने प्रवासियों की वापसी के लिए विशेष ट्रेनें चलाने का केंद्र से आग्रह किया
Bhashaसुशील ने बृहस्पतिवार को एक वीडियो जारी और ट्वीट कर केंद्र से प्रवासियों की वापसी के लिए विशेष ट्रेनें चलाने का आग्रह किया।
कोविड-19 महामारी के बीच निवेश आकर्षित करने के लिये मोदी ने की बैठक, रणनीति पर हुई चर्चा
Bhashaएक आधिकारिक बयान में बताया गया कि बैठक में देश में तेज रफ्तार से निवेश लाने और भारतीय घरेलू क्षेत्र को बढ़ावा देने की विभिन्न रणनीतियों पर चर्चा हुई।
चुन्नी गोस्वामी: भारतीय फुटबॉल के पहले पोस्टर ब्वाय, संपूर्ण खिलाड़ी
Bhashaछह फीट लंबे सुबीमल गोस्वामी या ‘चुन्नी दा’ आखिरी भारतीय कप्तान थे जिन्होंने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम की अगुआई की। वह ओलंपियन के अलावा प्रथम श्रेणी क्रिकेट टीम के कप्तान भी रहे और सर गैरी सोबर्स ने अपनी आत्मकथा में उनका जिक्र किया है। इस तरह कोई भी उनकी तरह बनने का सपना देखना चाहेगी।
सुनील गावस्कर से सुनील छेत्री तक सभी ने दी चुन्नी गोस्वामी को श्रृद्धांजलि
Bhashaभारत के पूर्व और मौजूदा फुटबॉलरों और क्रिकेटरों ने गोस्वामी के निधन पर शोक जताया ।
नेपाल सीमा पर फंसे प्रवासी मजदूरों को वापस लौटने दिया जाये: न्यायालय
Bhashaन्यायमूर्ति एन वी रमण, न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति बी आर गवई की पीठ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस मामले की सुनवाई की और सालिसीटर जनरल तुषार मेहता से कहा कि इस संबंध में आवश्यक निर्देश प्राप्त करें।
बुनियादी उद्योगों का उत्पादन मार्च में रिकार्ड 6.5 प्रतिशत घटा
Bhashaइससे पिछले वित्त वर्ष इसी महीने यानी मार्च, 2019 में बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर 5.8 प्रतिशत रही थी। वहीं इसी साल फरवरी में बुनियादी उद्योगों का उत्पादन सात प्रतिशत बढ़ा था।
भारत दौरे ने व्यापक भारत-अमेरिका रणनीतिक रिश्तों को फिर से बनाने की प्रतिबद्धता की पुष्टि की : ट्रंप
Bhashaएशियन अमेरिकन एंड पैसेफिक आइलैंडर्स हैरिटेज मंथ, 2020 के मौके पर जारी एक घोषणा में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अपने एशियाई और प्रशांत क्षेत्र के साझेदारों से जारी रिश्तों की मजबूती के लिये प्रतिबद्ध है।
रुपये में मजबूती, 57 पैसे उछलकर 75.09 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंचा
Bhashaबाजार सूत्रों के अनुसार विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर होने और अमेरिका में कोविड-19 की दवा को लेकर उम्मीद बढ़ने से स्थानीय मुद्रा को समर्थन प्राप्त हुआ।
कोरोना वायरस: रिजर्व बैंक ने नियामकीय रिटर्न दायर करने के लिये बैंकों को और समय दिया
Bhashaरिजर्व बैंक ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोरोनो वायरस महामारी के कारण कई तरह के व्यावधान उठने से कई संस्थाओं को समय पर रिटर्न जमा करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
न्यायालय का सेन्ट्रल विस्टा परियोजना के खिलाफ याचिका पर विचार से इंकार
Bhashaप्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे और न्यायमूर्ति अनिरूद्ध बोस की पीठ इस दलील से सहमत नहीं थी कि लुटियंस की दिल्ली में इस परियोजना पर रोक लगाने की आवश्यकता है क्योंकि सरकारी संस्थाओं को अभी इस परियोजना के लिये से मंजूरी लेने के अलावा अनेक औपचारिकतायें पूरी करनी बाकी है।
अखिलेश ने की विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग
Bhashaउन्होंने कहा कि विगत एक माह से ज्यादा समय बीत चुका है और लॉकडाउन की अवधि में राज्य की जनता घरों में है। कुछ जनपदों में कोरोना वायरस का प्रकोप अब भी जारी है। अस्पतालों में अन्य बीमारियों का इलाज नहीं हो पा रहा है। कोरोना वायरस इलाज के भय से जनता सहमी हुई है।
देश में कोरोना वायरस से अब तक 1,075 लोगों की मौत, संक्रमितों की संख्या 33,610 हुई
Bhashaकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बुधवार शाम से बृहस्पतिवार तक संक्रमण के 1,823 नए मामले सामने आए जिससे संक्रमण के कुल 33,610 मामले हो गए। इस दौरान 67 संक्रमितों की मौत हुई जिससे मृतकों की संख्या 1,075 तक पहुंच गई।
शराब के नशे में धुत दो पुलिसकर्मियों ने हेड कांस्टेबल को किया गंभीर रूप से घायल
Bhashaएक अधिकारी ने बताया कि हेड कांस्टेबल राम बहादुर को गुरूवार सुबह वहां से गुजर रहे लोगों ने गंभीर रूप से घायल अवस्था में मैदान में पड़ा देखा और इसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।
निहंगों के हमले में घायल पुलिसकर्मी हरजीत को अस्पताल से मिली छुट्टी, बेटे को कांस्टेबल की नौकरी
Bhashaराजधानी चंडीगढ़ स्थित स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) से छुट्टी मिलने से पहले ही राज्य के पुलिस महानिदेशक दिनकर गुप्ता ने सिंह के बेटे अर्शप्रीत को पुलिस कांस्टेबल नियुक्त किये जाने संबंधी नियुक्ति पत्र सौंपा ।
अमरिंदर ने मोदी से प्रवासी मजदूरों के परिवहन के लिए विशेष ट्रेनों की व्यवस्था करने का आग्रह किया
Bhashaमुख्यमंत्री ने घोषणा की कि प्रवासी मजदूरों की वापसी से जुड़ी प्रक्रिया के समन्वय के लिए प्रत्येक जिले में एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
कच्चे तेल के दाम नकारात्मक होने के मामले में दायर याचिका में न्यायालय का अंतरिम हस्तक्षेप से इनकार
Bhashaब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड और पीसीएस सेक्युरिटीज लिमिटेड ने यह याचिका दायर की है।
न्यायालय ने आरबीआई को कर्ज भुगतान राहत संबंधी परिपत्र को अक्षरश: लागू करने का निर्देश दिया
Bhashaन्यायालय ने केंद्र की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से कहा कि ऐसा लगता है कि आरबीआई द्वारा दिए गए फायदे कर्ज लेने वालों तक नहीं पहुंचे हैं ।
ओडिशा में कोविड-19 के 17 नए मामले, कुल संख्या 142
Bhashaस्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने सुबह जाजपुर की एक महिला समेत तीन व्यक्तियों में कोविड-19 के संक्रमण का पता चलने की घोषणा की थी। शाम को जारी दूसरे स्वास्थ्य बुलेटिन में 14 और मामलों का ब्योरा दिया गया।
कोविड-19 के मद्देनजर भारत से 60 हजार विदेशी नागरिकों को वापस भेजा गया : एमईए
Bhashaविदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि विदेशों में फंसे भारतीयों को निकालने के मुद्दे पर भी चर्चा की जा रही है और सभी भारतीय मिशन विदेशों में भारतीय समुदाय के लोगों को हर संभव मदद पहुंचा रहे हैं ।