एजेंसी न्यूज

प्रशिक्षण, ड्यूटी के बाद छत्तीसगढ़ लौटने वाले कर्मचारियों का 14 दिन पृथक-वास में रहना अनिवार्य

Bhasha

अधिकारियों ने बताया कि पृथक-वास का पालन किए जाने के संबंध में स्वास्थ्य सचिव निहारिका सिंह बारिक ने केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), भाारत- तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी), भारतीय थल सेना (इंडियन आर्मी) तथा सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) के वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखकर इससे अवगत कराया है।

लॉकडाउन में नरमी के बाद कुछ देशों में वायरस के तेजी से बढ़ने की खबर

Bhasha

रूस में पहली बार नए मामले 10 हजार के पार पहुंच गए. चीन के बाद दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत में संक्रमण के 2,600 से ज्यादा नए मामले सामने आए.

मुख्यमंत्री ने केंद्र से प्रवासी कामगारों से टिकट का किराया न लेने का अनुरोध किया

Bhasha

ठाकरे ने केंद्र को भेजे गए एक पत्र में रविवार देर रात कहा कि राज्य के विभिन्न केंद्रों में 40 दिनों तक करीब पांच लाख प्रवासी कामगारों को खाना और रहने की जगह दी गई और अब उन्होंने मौजूदा हालात को देखते हुए अपने घर जाने की इच्छा व्यक्त की है।

महाराष्ट्र से श्रमिकों को लेकर गोरखपुर पहुंची दो विशेष रेलगाड़ियां

Bhasha

उपजिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि महाराष्ट्र के भिवंडी से चली पहली रेलगाड़ी 1,145 श्रमिकों को लेकर रविवार देर रात एक बजकर 20 मिनट पर गोरखपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। वहीं, दूसरी ट्रेन 982 यात्रियों को लेकर सुबह साढ़े पांच बजे गोरखपुर जंक्शन पर आई।

ट्रंप ने अर्थव्यवस्था को खोलने पर जोर दिया

Bhasha

उन्होंने आर्थिक गतिविधियों को फिर से शुरू किए जाने पर जोर दिया। उनके सलाहकारों का मानना है कि इस साल नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में उनके फिर से निर्वाचित होने की संभावना के लिए यह जरूरी है।

कोविड-19 : अग्रणी कर्मियों के लिए बॉलीवुड और हॉलीवुड सितारों ने घर बैठे कॉन्सर्ट में लिया हिस्सा

Bhasha

फेसबुक ने भारतीय मनोरंजन जगत और मिक जैगर, विल स्मिथ और सोफी टर्नर जैसे हॉलीवुड स्टार से सम्पर्क कर रविवार को ‘आई फॉर इंडिया’ कोष संग्रह कॉन्सर्ट का आयोजन किया।

तैयारी के लिये समय नहीं होने पर स्थगित कर देना चाहिये टी20 विश्व कप : जासन रॉय

Bhasha

कोरोना वायरस महामारी के कारण दुनिया भर में क्रिकेट समेत सभी खेल ठप हैं और आस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही हैं ।

सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने पर बंदूक तानने वाले पुलिस अधिकारी को डेस्क ड्यूटी पर भेजा गया

Bhasha

एक वीडिया सामने आया था जिसमें यह अधिकारी सामाजिक दूरी के नियम का उल्लंघन करने के आरोप में शनिवार को एक शख्स पर ‘स्टन गन’ तानते हुए और उसे जमीन पर गिराते हुए दिख रहा है।

देश में कोरोना वायरस ने 1,373 लोगों की जान ली, मामले बढ़कर 42,533 हुए

Bhasha

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण से 11,706 मरीज ठीक हो गए हैं और एक रोगी देश से बाहर जा चुका है। वहीं कोविड-19 से संक्रमित 29,453 मरीजों का अब भी इलाज चल रहा है।

ट्रंप को भरोसा- इस साल के अंत तक उपलब्ध होगी कोविड-19 के लिए वैक्सीन

Bhasha

ट्रंप ने फॉक्स न्यूज चैनल द्वारा प्रायोजित टीवी पर प्रसारित टाउनहॉल के दौरान रविवार रात यह टिप्पणी की.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने श्रमिकों से किराया वसूलने को लेकर रेलवे पर निशाना साधा, कहा- राज्यों में फंसे मजदूरों से किया जा रहा है किराया वसूली

Bhasha

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि यह अपने आप में एक गुत्थी है कि रेलवे एक तरफ ‘पीएम केयर्स’ कोष में 151 करोड़ रुपये दे रहा है और दूसरी तरफ प्रवासी श्रमिकों से किराया वसूल रहा है. कांग्रेस ने यह निर्णय लिया है कि हर प्रदेश कांग्रेस कमेटी हर जरूरतमंद श्रमिक व कामगार के घर लौटने की रेल यात्रा का टिकट खर्च वहन करेगी.

US Presidential Election 2020: डोनाल्ड ट्रंप ने किया टाउनहॉल, अर्थव्यवस्था को खोलने पर दिया जोर

Bhasha

उन्होंने आर्थिक गतिविधियों को फिर से शुरू किए जाने पर जोर दिया. उनके सलाहकारों का मानना है कि इस साल नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में उनके फिर से निर्वाचित होने की संभावना के लिए यह जरूरी है.

सेंसेक्स 1500 अंक से अधिक की गिरावट के रुख के साथ खुला

Bhasha

बीएसई सेंसेक्स 1,513.68 अंक यानी 4.49 प्रतिशत गिरकर 32,203.94 अंक पर रहा जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में 425.70 अंक यानी 4.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 9,434.20 अंक पर कारोबार हो रहा है।

लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर नजर रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रही है गोवा पुलिस

Bhasha

पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) अरविंद गवास ने रविवार को बताया कि वॉलीबॉल मैदान और दक्षिण गोवा जिले के कुछ खुले क्षेत्रों में लोगों के एकत्रित होने और पुलिस कर्मियों के वहां पहुंचने पर वहां से भाग जाने की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने यह कदम उठाया।

न्यूजीलैंड में कोरोना वायरस का कोई नया मामला नहीं आया

Bhasha

स्वास्थ्य महानिदेशक एशले ब्लूमफील्ड ने कहा कि आंकड़े स्पष्ट रूप से उत्साहवर्धक हैं और जश्न मनाने की वजह हैं, लेकिन इस हफ्ते के अंत तक यह मालूम नहीं चलेगा कि क्या समुदायिक रूप से नए मामले आना जारी रहेंगे ?

सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने पर बंदूक तानने वाले पुलिस अधिकारी को डेस्क ड्यूटी पर भेज गया

Bhasha

वीडियो में दिख रहा है कि अधिकारी ने अपनी वर्दी नहीं पहनी हुई थी, न ही मास्क लगाया हुआ था। वह मैनहट्टन के ईस्ट गांव में डोनी राइट नाम के 33 वर्षीट शख्स को थप्पड़ और घूंसे मार रहे हैं और उसे घसीट कर ले जा रहे हैं।

अमेरिका में स्वास्थ्य देखभाल केन्द्रों ने मांगी कानूनी सुरक्षा

Bhasha

देश में सबसे अधिक प्रभावित न्यूयॉर्क में एक पैरवी समूह ने उपायों का एक मसौदा तैयार किया है जो इन केंद्रों को दीवानी वादों और आपराधिक मुकदमों से सुरक्षा प्रदान करता है। ऐसा करने वाला यह पहला राज्य है।

सोनिया गांधी: कांग्रेस की प्रदेश इकाइयां घर लौट रहे प्रवासी मजदूरों के रेल टिकट का खर्च वहन करेंगी

Bhasha

उन्होंने यह सवाल भी किया कि जब रेल मंत्रालय ‘पीएम केयर्स’ कोष में 151 करोड़ रुपये का योगदान दे सकता है तो श्रमिकों को बिना किराये के यात्रा की सुविधा क्यों नहीं दे सकता।

नोएडा: धारा 144 को 17मई तक बढ़ाया, शादी में 50 और अंतिम संस्कार में 20 से अधिक लोगों की इजाजत नहीं

Bhasha

गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए 17 मई तक बढ़ाए गए देशव्यापी बंद को देखते हुए जिले में पहले से ही लागू धारा 144 की पाबंदियों को भी दो सप्ताह के लिए बढ़ा दिया है. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी.

NDMC संचालित अस्पतालों में 6 डॉक्टरों समेत नौ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित, जांच जारी

Bhasha

उत्तर दिल्ली नगर निगम द्वारा संचालित अस्पतालों में छह चिकित्सकों और कोविड-19 मरीजों के संपर्क में आए तीन लोगों समेत नौ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. एनडीएमसी के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि हिंदू राव अस्पताल के तीन चिकित्सक और कस्तूरबा अस्पताल के भी उतने ही डॉक्टर कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं.

Categories