एजेंसी न्यूज
तीन नर्सों से छेड़खानी के आरोप में चार लोग गिरफ्तार
Bhashaमहिलाओं ने आरोप लगाया था कि शनिवार रात को काम पर जाते हुए तीनों महिलाओं से दागोन में पेट्रोल पंप के सामने चारो आरोपियों ने कथित तौर पर छेड़छाड़ करने की कोशिश की थी।
आईटी विभाग, जीएसटीएम, सीबीआईसी ने लोगों को रिफंड के लिए फर्जी ईमेल से सावधान किया
Bhashaइसके साथ ही वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के तकनीकी पक्ष को संभालने वाली कंपनी जीएसटी नेटवर्क ने फर्जी वेबसाइट ‘ऑनलाइन फाइलिंग इंडिया डॉट कॉम’ से सावधान किया है और करदाताओं से कहा है कि वे अपनी निजी जानकारी तथा बैंक विवरण का खुलासा न करें।
नये उद्यम के प्रस्तावों को तीन महीने में मंजूरी देने के लिए पैनल बनेगा: गडकरी
Bhashaचार्टर्ड अकाउंटेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गडकरी ने बताया कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) में विदेशी निवेश को बढ़ावा देने के लिए एक संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी को पहले ही नियुक्त किया जा चुका है।
आंध्र प्रदेश में सोमवार से शुरू होगी शराब की बिक्री
Bhashaराज्य सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के विशेष मुख्य सचिव रजत भार्गव ने कहा कि मद्यनिषेध कर 25 फीसदी तक हो सकता है।
राजस्थान में कोविड-19 से तीन लोगों की मौत, 114 नये मामले सामने आए
Bhashaराज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को राजधानी जयपुर में दो और प्रतापगढ़ में एक संक्रमित व्यक्ति की मौत हुई है।
कोविड-19: गुजरात में 374 नए मामले, एक दिन में 28 की मौत
Bhashaस्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि रोजाना सामने आने वाले मामलों में यह सर्वाधिक है।
गुजरात के अहमदाबाद जिले में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 200 के पार
Bhashaअधिकारियों ने बताया कि जिले में एक दिन में कोविड-19 से यह सबसे अधिक मौतें हैं। जिले में अबतक कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से 208 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
मध्यप्रदेश में कोविड-19 के 49 नए मामले, आंकड़ा 2,837 तक पहुंचा
Bhashaइसी बीच, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया है कि प्रदेश में कोरोना वायरस की स्थिति में निरंतर सुधार हो रहा है।
छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के 14 नए मामले
Bhashaराज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने रविवार को यहां बताया कि राज्य के दुर्ग जिले में आठ लोगों में तथा कबीरधाम जिले में छह लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।
राजस्थान में प्लाज्मा थैरेपी और टेलीमेडिसिन की सुविधा सोमवार से : गहलोत
Bhashaमुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना को चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए राजस्थान अपने स्वास्थ्य क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को इस तरह मजबूत बना रहा है कि भविष्य में किसी भी संकट का सफलतापूर्वक सामना किया जा सके ।
छत्तीसगढ़ में शासकीय कार्यालयों का संचालन चार मई से शुरू हो जाएगा : अधिकारी
Bhashaराज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने रविवार को यहां बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के सभी सुरक्षात्मक उपायों को अपनाते हुए राज्य के सभी शासकीय कार्यालयों का संचालन चार मई से प्रारंभ होगा। वहीं कोविड-19 संक्रमण के कारण कोरबा जिले के कटघोरा नगरपालिका क्षेत्र तथा सूरजपुर जिले में जजावल कंटेनमेंट क्षेत्र में शासकीय कार्यालयों का संचालन अभी प्रारंभ नहीं होगा।
दुनिया के कई देश लॉकडाउन में दे रहे ढील, रूस और ब्रिटेन का संघर्ष अब भी जारी
Bhashaभारत में रविवार को कोरोना वारयरस से संक्रमण के 2,600 से अधिक नये मामले सामने आए जो एक दिन में सबसे ज्यादा हैं जबकि रूस में पहली बार एक दिन में नये मामलों की संख्या 10 हजार के पार चली गई है।
कापसहेड़ा: तंग इमारतों में सामाजिक दूरी की जगह नहीं
Bhashaयहां करीब ऐसी 50 इमारतों में इतने ही बड़े कमरों में सैकड़ों प्रवासी मजदूर रहते हैं जो गुड़गांव के उद्योग विहार की कंपनियों में काम करते हैं।
पंजाब में फंसे दूसरे राज्यों के 6.44 लाख प्रवासी अपने घर लौटने को इच्छुक
Bhashaअधिकारी ने रविवार को बताया कि इनमें से अधिकतर बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड के प्रवासी मजदूर हैं।
‘ऑनलाइन खुदरा कारोबारियों में कुछ ही गैर-मूलभूत सामानों की बिक्री कर पाएंगे’
Bhashaकेंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को लॉकडाउन दो सप्ताह बढ़ाने की घोषणा की थी, लेकिन साथ ही कहा था कि ऑरेंज जोन और ग्रीन जोन में कुछ छूट दी जाएगी।
भारत में लॉकडाउन के दौरान 80 लोगों ने की आत्महत्या:अध्ययन
Bhashaशोधकर्ताओं ने एक अध्ययन में यह खुलासा किया है। शोधकर्ताओं का एक समूह नए आंकडों को जोड़ कर इस निष्कर्ष पर पहुंचा है।
आंकड़े कम दिखाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार कोविड-19 के कम जांच करवा रही है: कमलनाथ
Bhashaउन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में कोविड—19 रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयास पर्याप्त नहीं हैं।
कोविड-19: भूखों को भोजन की व्यवस्था के लिए जगमग होगा बुर्ज खलीफा
Bhashaकरीब 828 मीटर ऊंची बुर्ज खलीफा की इमारत को पहले से ही 12 लाख एलईडी बल्बों से सुसज्जित किया गया है। दस दिरहम यानी 2.7 अमेरिकी डॉलर का दान मिलते ही एक एलईडी जल उठेगी जो एक व्यक्ति के भोजन का प्रतीक होगी।
सीकेपी बैंक के 99 प्रतिशत से अधिक जमाकर्ताओं को मिलेगा पूरा पैसा: आरबीआई
Bhashaरिजर्व बैंक ने सीकेपी बैंक का लाइसेंस शनिवार को रद्द कर दिया। केंद्रीय बैंक के इस स्पष्टीकरण से सीकेपी बैंक के 1.32 लाख जमाकर्ताओं की आशंकाएं दूर होने की उम्मीद है।