एजेंसी न्यूज
दक्षिण अफ्रीका में दशकों पुरानी पत्रिका का नहीं होगा प्रकाशन
Bhashaकॉक्सटन एंड सीटीपी पब्लिशर्स एंड प्रिंटर्स लिमिटेड ने मंगलवार को घोषणा की कि उसने अपनी 10 पत्रिकाओं का प्रकाशन रोकने का फैसला किया है। इनमें कंट्री लाइफ, एस्सेनशिअल, फूड एंड होम, गार्डन एंड होम, रूई एंड बोना शामिल हैं।
तरुण बजाज भारतीय रिजर्व बैंक के केंद्रीय निदेशक मंडल में निदेशक नियुक्त
Bhashaबजाज 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो रहे अतनु चक्रवर्ती का स्थान लेंगे।
अमेरिका में न्यूयॉर्क के बाहर बढ़ रही है संक्रमण की दर
Bhashaस्वास्थ्य अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि कई स्थानों में लोगों के संक्रमित होने की दर को नीचे नहीं ला पाने के कारण दसियों हजार और लोगों की मौत हो सकती है, क्योंकि लोगों को अब बाहर निकलने और कारोबार फिर से खोलने की अनुमति मिल गई है।
अमेरिका अब COVID-19 के खिलाफ लड़ाई के अगले चरण में है: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
Bhashaअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि देश में कोरोना वायरस का प्रकोप कम हो रहा है और यह युद्ध अब अगले चरण में पहुंच गया है जो है देश को बहुत ही सुरक्षित, चरणबद्ध तरीके से तथा धीरे-धीरे फिर से खोलना. उन्होंने कहा कि इस वैश्विक महामारी ने अमेरिका में आपूर्ति श्रृंखला बनाए रखने का महत्व तथा देश में एक मजबूत घरेलू विनिर्माण ठिकाना बनाने की महत्ता समझा दी है.
दक्षिण चीन सागर में चीन कर रहा है आक्रामक व्यवहार: अमेरिकी रक्षा मंत्री
Bhashaएस्पर ने पेंटागन में संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ ‘चाइनीज कम्युनिस्ट पार्टी’ ने आरोपों से ध्यान भटकाने और अपनी छवि सुधारने के लिए गलत सूचनाएं फैलाने का अपना अभियान तेज कर दिया है। इसके साथ ही हम दक्षिण चीन सागर में पीएलए (पीपल्स लिबरनेशन आर्मी) का आक्रामक व्यवहार लगातार देख रहे हैं। फिलीपीन के नौसैन्य पोत को धमकाने, मछलियां पकड़ने वाली वियतनाम की नौका डुबाने और अन्य देशों को अपतटीय तेल एवं गैस संबंधी गतिविधियों को लेकर डराने-धमकाने के मामले इसी व्यवहार को दर्शाते हैं।’’
सेंसेक्स की 200 अंक से अधिक गिरावट के साथ शुरुआत, निफ्टी 9,200 अंक के नीचे
Bhashaब्रोकरों के अनुसार देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच घरेलू अर्थव्यवस्था को लेकर निवेशकों की चिंता बढ़ रही है। इसके अलावा वृहद आर्थिक आंकड़ों के कमजोर रहने से भी उनकी धारणा प्रभावित रही।
ओडिशा में कोरोना वायरस से दूसरी मौत, मामले 177 हुए
Bhashaस्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बुजुर्ग ने यहां केआईएमएस कोविड-19 अस्पताल में आखिरी सांस ली।
अमेजन के न्यूयॉर्क के गोदाम में कार्यरत एक कर्मचारी की कोरोना वायरस से हुई मौत
Bhashaई-वाणिज्य कंपनी अमेजन की प्रवक्ता लीजा लेवानडोस्की ने मंगलवार को एएफपी को ईमेल के जरिए भेजे बयान में कहा, "हम न्यूयॉर्क के स्टेटन द्वीप पर हमारे एक गोदाम पर अपने एक सहयोगी की मौत से दुखी हैं. फ्रांस में भी अमेज़न का श्रमिक संघों से विवाद चल रहा है. कंपनी ने कर्मचारियों को वायरस के खतरे बचाने के लिए कुछ खास नहीं किया है.
नडाल को 2020 में प्रतिस्पर्धी टेनिस की वापसी की उम्मीद नहीं
Bhashaउन्होंने स्थानीय मीडिया को दिये इंटरव्यू में कहा ,‘‘ मैं अगले साल के लिये तैयार रहना चाहता हूं ।मुझे इस सत्र के बाकी टूर्नामेंटों की बजाय अगले साल के आस्ट्रेलियाई ओपन की चिंता है । यह साल तो समझो चला ही गया । अगले साल के लिये उम्मीद कर सकते हैं ।’’
व्हाइट हाउस ने कोरोना वायरस कार्य बल का काम समाप्त करने पर बातचीत शुरू की : पेंस
Bhashaइस कार्य बल का नेतृत्व करने वाले पेंस ने चुनिंदा पत्रकारों को बताया, ‘‘हम इसके बारे में बात कर रहे हैं कि कार्य बल के लिए अपना काम पूरा करने का उचित समय क्या है और संबंधित एजेंसियों को इसकी जिम्मेदारियां सौंपने की कोशिशें भी चल रही हैं।’’
दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस के सिर्फ दो नए मामले आए
Bhashaकेसीडीसी ने कहा कि दोनों नए मामले हवाई अड्डे पर जांच के दौरान सामने आए और स्थानीय संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।
पुलवामा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया, एक अन्य मुठभेड़ जारी है
Bhashaअधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने पुलवामा के शारशाली गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद वहां की घेराबंदी की और तलाश अभियान चलाया।
खेल की बहाली से पहले स्वास्थ्य को लेकर आश्वासन चाहते हैं ब्राजीली फुटबॉलर
Bhashaउन्होंने कहा ,‘‘ ब्राजील के लोग फुटबाल के दीवाने हैं और इसकी वापसी चाहते हैं । हम भी फिर मैदान पर जाना चाहते हैं लेकिन स्वास्थ्य के बारे में भी सोचना है ।’’
अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स्स की भारतीयों से अपील- घर में रहें, समाज को सार्थक योगदान देने पर विचार करें
Bhashaसोशल मीडिया मंचों पर आयोजित संवाद के दौरान, उन्होंने भारतीय छात्रों के अनुभव की तुलना एक अंतरिक्षयान के अंतरिक्ष में होने से की ‘‘जहां आप बाहर नहीं निकल पाते, आपको अपने परिवार एवं दोस्तों को देखने और उन्हें गले लगाने को नहीं मिलता है.”
ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों ने COVID-19 की चेतावनियों को किया नजरअंदाज: अमेरिकी वैज्ञानिक
Bhashaअमेरिका के एक बर्खास्त वैज्ञानिक ने एक शिकायत में कहा कि ट्रंप प्रशासन के शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारियों को कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के संबंध में कई बार चेतावनी दी गई. ट्रंप प्रशासन ने मलेरिया के इलाज में दशकों से इस्तेमाल होती आ रही दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन की करीब पांच करोड़ गोलियों का आयात किया था
तीन महीने के लिए बढ़ाई गई महबूबा मुफ्ती की हिरासत
Bhashaपीएसए के तहत हिरासत की अवधि समाप्त होने के कुछ घंटे पहले जम्मू कश्मीर प्रशासन के गृह विभाग ने मुफ्ती की हिरासत बढ़ाए जाने से संबंधित एक संक्षिप्त आदेश जारी किया.
दिल्ली में शराब घर पर पहुंचाने की अनुमति मिले, शराब निर्माताओं ने सरकार से कहा
Bhashaकन्फेडरेशन आफ इंडियन एल्कोहलिक बेवरेज कंपनीज (सीआईएबीसी) ने कहा कि सरकार शराब बेचने के लिये टोकन प्रणाली की भी अनुमति दे सकती है. इससे भीड़ का बेहतर ढंग से प्रबंधन करने में मदद मिल सकती है.
उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में कोरोना वायरस महामारी से हुई पहली मौत, संक्रमित मरीज ने देर रात तोड़ा दम
Bhashaकोरोना वायरस से संक्रमित लूकरगंज निवासी सिविल इंजीनियर की मंगलवार देर रात स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में मृत्यु हो गई. जिले में कोरोना वायरस से मौत का यह पहला मामला है. जिले के नोडल अधिकारी (कोविड-19) डॉक्टर ऋषि सहाय ने संक्रमण से मौत की पुष्टि की. इसमें तीन व्यक्ति लूकरगंज के मरीज के परिजन और दो व्यक्ति कौड़िहार ब्लाक के हैं.
पांच दिनों में करीब 70 हजार यात्रियों के परिवहन पर 50 करोड़ रुपये से अधिक खर्च : रेल अधिकारी
Bhashaश्रमिकों की यात्रा का मुद्दा राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का मामला बन गया है जिसमें कांग्रेस और बसपा के नेताओं ने रेलवे पर इन प्रवासी श्रमिकों से टिकट के पैसे लेने के आरोप लगाए हैं.
झारखंड में 10 नये कोरोना वायरस संक्रमित मरीज मिले, कुल रोगियों की संख्या 125 हुई
Bhashaइनमें 33 मरीज ठीक हो गये हैं जबकि तीन अन्य की मौत हो चुकी है और कुल 89 मरीजों का इलाज चल रहा है।