उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में कोरोना वायरस महामारी से हुई पहली मौत, संक्रमित मरीज ने देर रात तोड़ा दम

कोरोना वायरस से संक्रमित लूकरगंज निवासी सिविल इंजीनियर की मंगलवार देर रात स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में मृत्यु हो गई. जिले में कोरोना वायरस से मौत का यह पहला मामला है. जिले के नोडल अधिकारी (कोविड-19) डॉक्टर ऋषि सहाय ने संक्रमण से मौत की पुष्टि की. इसमें तीन व्यक्ति लूकरगंज के मरीज के परिजन और दो व्यक्ति कौड़िहार ब्लाक के हैं.

मौत I प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

प्रयागराज, 6 मई: कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित लूकरगंज निवासी सिविल इंजीनियर की मंगलवार देर रात स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में मृत्यु हो गई. जिले में कोरोना वायरस से मौत का यह पहला मामला है. जिले के नोडल अधिकारी (कोविड-19) डॉक्टर ऋषि सहाय ने संक्रमण से मौत की पुष्टि की. लूकरगंज निवासी 47 वर्षीय सिविल इंजीनियर के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि एक मई को हुई थी.

इसके अगले दिन उनकी पत्नी भी कोरोना संक्रमित पाई गई और मंगलवार को इंजीनियर का छोटा भाई, दूसरे भाई की पत्नी और सास भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए.

यह भी पढ़ें: झारखंड में 10 नये कोरोना वायरस संक्रमित मरीज मिले, कुल रोगियों की संख्या 125 हुई

डॉक्टर सहाय ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने पर सिविल इंजीनियर को पहले कोटवा बनी स्थित लेवल वन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन तबियत बिगड़ने पर उन्हें एसआरएन स्थानांतरित किया गया था.

प्रयागराज में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 15 मामले सामने आए हैं जिसमें एक साथ पांच मामले मंगलवार को सामने आए. इसमें तीन व्यक्ति लूकरगंज के मरीज के परिजन और दो व्यक्ति कौड़िहार ब्लाक के हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड