झारखंड में 10 नये कोरोना वायरस संक्रमित मरीज मिले, कुल रोगियों की संख्या 125 हुई

इनमें 33 मरीज ठीक हो गये हैं जबकि तीन अन्य की मौत हो चुकी है और कुल 89 मरीजों का इलाज चल रहा है।

जमात

रांची, पांच मई झारखंड में दो दिन तक कोई कोरोना संक्रमित मरीज नहीं मिलने के बाद मंगलवार को रांची के हिंदपीढ़ी से आठ नये कोरोना वायरस संक्रमित मरीज मिले, साथ ही गुड़गांव से लौटे दो लोग दुमका में संक्रमित पाये गये जिन्हें मिलाकर राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या अब 125 तक पहुंच गयी है।

इनमें 33 मरीज ठीक हो गये हैं जबकि तीन अन्य की मौत हो चुकी है और कुल 89 मरीजों का इलाज चल रहा है।

इससे पूर्व रविवार और सोमवार को राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई भी नया

मामला सामने नहीं आया था जिससे लोगों ने राहत की सांस ली थी।

आधिकारिक प्रवक्ता ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि आज रांची के सबसे बड़े कंटेनमेंट जोन हिंदपीढ़ी इलाके में आठ नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले जिन्हें मिलाकर रांची में ही संक्रमितों की कुल संख्या 91 तक पहुंच गयी जिनमें से 18 ठीक हो चुके हैं जबकि दो की मौत हो चुकी है।

इसके अलावा आज पहली बार दुमका जिले में दो कोरोना वायरस संक्रमित मरीज पाये

गये जिससे वहां का प्रशासन सतर्क हो गया है। आज संक्रमित पाये गये दोनों लोग उस समूह में शामिल थे जो एक मई को गुड़गांव से यहां पहुंचा था।

दुमका की उपायुक्त राजेश्वरी बी ने कहा है कि इन दोनों मरीजों को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि उनका पूरा दल गुड़गांव से लौटने के बाद से पृथक-वास में रह रहा है।

आज जारी चिकित्सा बुलेटिन के अनुसार आज सरकारी प्रयोगशालाओं में कुल 642 नमूनों की जांच हुई जिनमें से 10 संक्रमित पाये गये शेष सभी संक्रमण रहित पाये गये। इसके अलावा निजी प्रयोगशालाओं में भी 29 नमूनों की जांच हुई जो सभी संक्रमण रहित पाये गये।

राज्य में अबतक कुल 14939 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

इस बीच झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग ने कोरोना महामारी के चलते उपजी स्थिति में राज्य सरकार से विचार विमर्श के बाद चौदह नगर पालिकाओं के लिए मई -जून में निर्धारित चुनाव तथा पांच स्थानों/पदों के उपनिर्वाचन अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand 2nd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टी-20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PartyAnimals New Song Released: 'पार्टी एनिमल्स' का नया गाना 'शीशे वाइब्रेट' रिलीज़, हाई-एनर्जी बीट्स से भर देगा हर पार्टी में जोश