दक्षिण अफ्रीका में दशकों पुरानी पत्रिका का नहीं होगा प्रकाशन

कॉक्सटन एंड सीटीपी पब्लिशर्स एंड प्रिंटर्स लिमिटेड ने मंगलवार को घोषणा की कि उसने अपनी 10 पत्रिकाओं का प्रकाशन रोकने का फैसला किया है। इनमें कंट्री लाइफ, एस्सेनशिअल, फूड एंड होम, गार्डन एंड होम, रूई एंड बोना शामिल हैं।

जोहानिस्बर्ग, छह मई दक्षिण अफ्रीका में कई मीडिया संगठनों ने पत्रिकाओं का प्रकाशन रोकने का फैसला किया है। इस फैसले की चपेट में देश की एक सदी से ज्यादा पुरानी 'फार्मर्स वीकली' भी आ सकती है।

कॉक्सटन एंड सीटीपी पब्लिशर्स एंड प्रिंटर्स लिमिटेड ने मंगलवार को घोषणा की कि उसने अपनी 10 पत्रिकाओं का प्रकाशन रोकने का फैसला किया है। इनमें कंट्री लाइफ, एस्सेनशिअल, फूड एंड होम, गार्डन एंड होम, रूई एंड बोना शामिल हैं।

कंपनी का कहना है कि वह कोशिश करेंगे कि पुरानी 'फार्मर्स वीकली' और दूसरी लोकप्रिय 'पत्रिका लिविंग एंड लविंग' का प्रकाशन ना रोका जाए। इसके लिए वह अन्य प्रकाशकों से बात करेंगे।

कॉक्सटन ने एक बयान में कहा कि कोविड-19 के संभावित दीर्घकालिक प्रभावों से राजस्व के स्तर में काफी कमी आई है। साथ में पत्रिकाओं की खपत भी गिरी है। लिहाज़ा छोटे और लंबे वक्त के लिए व्यापार जारी रखने में अक्षम हैं।

दक्षिण अफ्रीका में कॉक्सटन दूसरा मीडिया संगठन है जिसने पत्रिकाओं का प्रकाशन रोका है।

पिछले हफ्ते प्रमुख मीडिया संगठन एसोसिएटिड मीडिया पब्लिशिंग ने लॉकडाउन की वजह से आर्थिक तंगी का हवाला देकर प्रकाशन बंद कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें