एजेंसी न्यूज
दूरदर्शन और आकाशवाणी पीओके के शहरों का मौसम समाचार प्रसारित करने लगे
Bhashaडीडी और आकाशवाणी पर मौसम संबंधी खबरों में पीओके के मीरपुर, मुजफ्फराबाद और गिलगित की खबरें शामिल होती हैं।
सूरत में प्रवासी मजदूर के साथ मार-पीट के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
Bhashaझगड़ा दोनों के बीच टिकट बुक करने को लेकर हुआ था।
कोविड-19 को लेकर टीके, दवा के विकास पर चल रहा काम: डीआरडीओ
Bhashaडीआरडीओ के अध्यक्ष जी सतीश रेड्डी ने यह बात कही।
मप्र में कोरोना संक्रमण के 90 नए मामले, आंकड़ा 3,341 तक पहुंचा
Bhashaमध्य प्रदेश सरकार के ताजा स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से सात लोगों मौत हुयी है। इनमें इंदौर में तीन, भोपाल में दो एवं उज्जैन एवं जबलपुर में एक—एक की मौत शामिल है। राज्य में अब कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 200 हो गई है, जिनमें सबसे अधिक 86 मौत अकेले इन्दौर में हुई हैं, जबकि उज्जैन में 43, भोपाल में 24, खरगोन में आठ, देवास एवं खंडवा में सात—सात, जबलपुर में पांच, बुरहानपुर एवं मंदसौर में चार—चार, होशंगाबाद एवं रायसेन में तीन—तीन और छिंदवाड़ा, आगर मालवा, धार, सतना, शाजापुर एवं अशोकनगर एक-एक मरीज की मौत हुई है।
उत्तरप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 155 नये मामले, कुल संक्रमित 3214
Bhashaस्वास्थ्य विभाग की ओर से देर शाम जारी बुलेटिन में बताया गया कि शुक्रवार शाम तक 155 नये मामले सामने आये। कुल 1387 लोग इस बीमारी से ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं जबकि कोरोना वायरस के संक्रमण से 66 लोगों की मौत हुई है । इस प्रकार प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के कुल 3,214 मामले हैं ।
पीसीबी के नए अनुबंध सूची में सरफराज का ग्रेड नीचे खिसकना तय
Bhashaखिलाड़ियों को नया अनुबंध अगस्त में मिलेगा।
पंजाब पुलिस ने इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी अरविंदरजीत सिंह को मारी गोली, हुई मौत
Bhashaपुलिस के मुताबिक घटना बृहस्पतिवार रात लखन के पड्डा गांव की है। उन्होंने बताया कि सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) परमजीत सिंह ने अरविंदरजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी जबकि प्रदीप सिंह गंभीर रूप से घायल है।
सरकार विदेशों में फंसे भारतीयों की वापसी के लिए 15 मई से वंदे भारत मिशन का विस्तार करेगी
Bhashaआधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
गिफ्ट-आईएफएससी में रुपया -डॉलर डेरिवेटिव सौदों में ऊंचा कारोबार कर सकता है भारत: सीतारमण
Bhashaसीतारमण ने शुक्रवार को गुजरात के गांधीनगर के गिफ्ट-आईएफएसी में दो अंतरराष्ट्रीय एक्सचेंजों... बीएसई इंडिया आईएनएक्स और एनएसई के एनएसई-आईएफएससी में रुपये-डॉलर के वायदा एवं विकल्प अनुबंधों की शुरुआत की।
मुठभेड़ में घायल नक्सली गिरफ्तार
Bhashaदंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने शुक्रवार को बताया कि बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर मुठभेड़ के दौरान एक नक्सली घायल हो गया है।
अमेरिका कोविड-19 को लेकर कम्युनिस्ट पार्टी और चीनी लोगों के बीच दरार पैदा करने की कोशिश में : चीन
Bhashaचीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) के नेतृत्व में ही चीन के लोगों ने इस महामारी का मुकाबला करने में अहम बढ़त हासिल की है।
पुलिस कर्मियों को आराम देने के लिए केन्द्र से अतिरिक्त कर्मियों की मांग कर सकते हैं: उद्धव ठाकरे
Bhasha‘लाइव वेबकास्ट’ में ठाकरे ने कहा कि जरूरत पड़ने पर राज्य में पुलिस बल को कुछ आराम देने के लिए केन्द्र सरकार से अतिरिक्त कर्मियों की मांग की जा सकती है।
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 574 हुई
Bhashaस्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने शुक्रवार को बताया कि समस्तीपुर जिले में छह, खगड़िया एवं दरभंगा में चार—चार, सहरसा में दो और सुपौल, कटिहार, पूर्वी चंपारण, बांका, भागलपुर, नालंदा, नवादा एवं बेगूसराय में कोरोना वायरस संक्रमण के एक-एक मामले की पुष्टि हुई है।
हरियाणा में कोरोना वायरस से एक और व्यक्ति की मौत, 22 नए मामले
Bhashaअधिकारियों ने कहा कि नए मामलों के साथ राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या अब 647 हो गई है। नए मामलों में से नौ गुरुग्राम में सामने आए।
बांग्लादेश, सिंगापुर में फंसे करीब 400 भारतीय वापस लौटे
Bhashaवरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, इन लोगों को एयर इंडिया के दो विमानों से लाया गया। इनमें मेडिकल छात्र भी शामिल हैं।
शाह ने सीएपीएफ में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों पर चिंता जतायी
Bhashaसीएपीएफ में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), आईटीबीपी (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस), एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) और एनएसजी (राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड) आते हैं।
श्रम कानूनों को ‘कमजोर करने’ लेकर सात राजनीतिक दलों ने राष्ट्रपति को पत्र लिखा
Bhashaमाकपा महासचिव सीताराम येचुरी, भाकपा महासचिव डी राजा, भाकपा (माले) महासचिव दिपांकर भट्टाचार्य, ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक के महासचिव देबव्रत विश्वास, आरसपी के महासचिव मनोज भट्टाचार्य, राजद सांसद मनोज झा और वीसीके (तमिलनाडु का दल) के अध्यक्ष थोल तिरूवमवलवन ने इस पत्र पर हस्ताक्षर किये हैं।
यूनियन बैंक ने एमसीएलआर में 0.15 प्रतिशत तक की कटौती की
Bhashaजुलाई, 2019 के बाद से बैंक ने एमसीएलआर में लगातार 11वीं बार कटौती की है।
कोविड-19: कर्नाटक में एक दिन में 48 मामले सामने आए, संक्रमितों की कुल संख्या 753
Bhashaरोजाना सामने आने वाले मामलों की यह सर्वाधिक संख्या है।
तेजस्वी ने प्रवासी मजदूरों के तेलंगाना लौटने को लेकर नीतीश सरकार पर निशाना साधा
Bhashaपूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा, ''सरकार ने बृहस्पतिवार देर रात एक ट्रेन से 222 श्रमिकों को तेलंगाना भेजा है। संवेदनहीनता की भी एक सीमा होती है। एक ओर जहाँ सभी राज्य सरकारें अपने-अपने राज्य के निवासियों को वापस लाकर उनकी बेहतरी में दिन-रात प्रयासरत हैं, वहीं लाकडाउन से पहले बिहार लौटे प्रवासी मज़दूरों को बिहार सरकार वापस बाहर भेज रही है। ’’