एजेंसी न्यूज

अहमदाबाद में प्रवासी कामगारों ने पुलिसकर्मियों और लोगों पर किया पथराव

Bhasha

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुजफ्फरनगर में 500 से अधिक प्रवासी मजदूरों को ले जा रहे छह कंटेनर ट्रक जब्त

Bhasha

पुलिस ने बताया कि ये मजदूर हरियाणा के यमुनानगर से बिहार और पश्चिम बंगाल जा रहे थे। इन ट्रकों को रविवार शाम मिरानपुर इलाके में एक नाके पर रोका गया था।

18 मई : ‘स्माइलिंग बुद्धा’ ने भारत को पहुंचाया परमाणु संपन्न देशों की कतार में

Bhasha

इस परीक्षण की प्रस्तावना वर्ष 1972 में लिखी गई, जब तत्कालीन प्रधानमंत्री और भारत की लौह महिला इंदिरा गांधी ने भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र :बीएआरसी: का दौरा किया और वहां के वैज्ञानिकों से बातों ही बातों में उन्हें परमाणु परीक्षण के लिए संयंत्र बनाने की इजाजत दे डाली।

जनरल अटलांटिक सौदे के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर करीब दो प्रतिशत बढ़े

Bhasha

आरआईएल के शेयर बीएसई में शुरुआती कारोबार के दौरान 1.58 प्रतिशत बढ़कर 1,482 पर थे। एनएसई में कंपनी के शेयर 1.54 प्रतिशत बढ़कर 1,482 के स्तर पर थे।

‘अम्फान’ ने विकराल रूप लिया, भारी बारिश की चेतावनी : मौसम विभाग

Bhasha

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा कि अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हुआ ‘अम्फान’ बंगाल की खाड़ी से लगने वाले मध्य हिस्सों और पश्चिम-मध्य हिस्सों के ऊपर 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है और यह अगले 12 घंटों में और शक्तिशाली होकर विकराल रूप ले सकता है।

मराठी लेखक और नाटककार रत्नाकर मत्कारी का निधन, पिछले सप्ताह हुआ था कोरोना वायरस

Bhasha

जाने-माने मराठी लेखक एवं नाटककार रत्नाकर मत्कारी का निधन हो गया है. वह 81 वर्ष के थे. पारिवारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी. बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि उपनगर मरोल स्थित एक अस्पताल में रविवार रात उनका निधन हो गया. ठाकरे ने कहा नाटकों, लघु कथाओं, उपन्यास आदि में उनके अपार योगदान ने मराठी साहित्य की दुनिया को समृद्ध किया.

ओप्पो ने नोएडा फैक्टरी में 6 कर्मचारियों को हुआ COVID-19, काम रोका गया

Bhasha

चीनी मोबाइल हैंडसेट विनिर्माता ओप्पो ने रविवार को कहा कि उसने नोएडा स्थित अपनी फैक्टरी में काम रोक दिया है. कंपनी ने कोरोना वायरस परीक्षण के लिए उन सभी कर्मचारियों के सैंपल भेजे हैं, जिन्हें काम में शामिल होना है. कंपनी ने कहा कि सिर्फ नकारात्मक परीक्षण परिणाम वाले कर्मचारियों को ही फिर से काम करने की इजाजात दी जाएगी.

पोम्पिओ ने चीन को हांगकांग की स्वायत्तता, स्वतंत्रता में दखल ना देने की चेतावनी दी

Bhasha

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने चीन को हांगकांग की स्वायत्तता एवं स्वतंत्रता में दखल ना देने की चेतावनी देते हुए कहा कि यह निश्चित तौर पर अमेरिका के 'एक देश, दो प्रणाली' और क्षेत्र की स्थिति के आकलन को प्रभावित करेगा।

ईद के लिए बुढाना पहुंचे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, 14 दिन तक पृथक-वास में रहेंगे

Bhasha

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) नेपाल सिंह ने बताया कि सिद्दीकी महाराष्ट्र अधिकारियों से आवश्यक अनुमति लेकर अपने परिवार के साथ शनिवार को अपने गृह निवास पहुंचे।

राजस्थान में कोरोना वायरस से दो और मौत, 140 नये मामले

Bhasha

अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि कोटा तथा नागौर में एक-एक मरीज ने संक्रमण के कारण दम तोड़ा दिया। इससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 133 हो गयी है। केवल जयपुर में संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 66 हो गया है जबकि जोधपुर में 17 और कोटा में 11 रोगियों की मौत हो चुकी है।

अमेरिका-चीन तनाव के बीच डब्ल्यूएचओ के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की शुरुआत

Bhasha

इस सम्मेलन में दुनिया भर के सरकार के प्रतिनिधि, स्वास्थ्य मंत्री और अन्य पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। सम्मेलन सोमवार दोपहर से शुरू होगा।

देश में एक दिन में COVID-19 के 5,242 मामले सामने आए, कुल संक्रमितों की संख्या 96,169

Bhasha

देश में कोविड-19 के कारण मरने वालों की संख्या सोमवार को 3,029 हो गई और संक्रमण के कुल मामले 96,169 पर पहुंच गए . केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 157 लोगों की मौत हुई और रिकॉर्ड 5,242 मामले सामने आए. त्रिपुरा में 167, असम में 101, उत्तराखंड में 92, छत्तीसगढ़ में 86, हिमाचल प्रदेश में 80 और लद्दाख में 43 मामले हैं.

बाबर आजम और कोहली की तुलना पर बोले युनिस खान- पाकिस्तानी बल्लेबाज को अभी लम्बा रास्ता करना है तय

Bhasha

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान यूनिस खान का मानना है कि विराट कोहली और बाबर आजम की तुलना कम से कम पांच साल बाद होनी चाहिए क्योंकि भारतीय कप्तान ने ‘हर तरह की परिस्थितियों’ में खुद को साबित किया है जबकि पाकिस्तान के सीमित ओवरों के कप्तान को ऐसा करना है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 70 शतक के अलावा 31 साल के कोहली का औसत तीनों प्रारूपों में 50 से अधिक है.

सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटा घायल

Bhasha

नगर पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) जटाशंकर राव ने सोमवार को बताया "जिले के कबरई कस्बे में कानपुर-सागर राजमार्ग स्थित नई क्रशर मंडी के नजदीक रविवार शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर और एक मोटरसाइकिल की आमने-सामने से भिड़ंत हो गयी। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार अलीपुरा गांव निवासी बहोरा (60) और उसका बेटा जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।"

कोरोना वायरसःविधायक ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर रह रहे लोगों की जांच कराने की मांग की

Bhasha

बांग्लादेश के सुनामगंज जिले के धोरमोपुर गांव में कथित रूप से एक संक्रमित मामला सामने आने के बाद, मावसिनराम से विधायक हिमालय शांगप्लिआंग ने यह मांग की है। बांग्लादेश का यह इलाका मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले के मावसिनराम ब्लॉक के रिंग्कू बाजार से मात्र 500 मीटर दूर है।

अगले साल के अंत तक बढ़ने लगेगी अमेरिकी अर्थव्यवस्था : फेडरल रिजर्व

Bhasha

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक शीर्ष आर्थिक सलाहकार ने कहा था कि चीन से अपने विनिर्माण संयंत्रों को वापस अमेरिका लाने के लिए अमेरिकी कंपनियों को कर प्रोत्साहन देना चाहिए। इसके एक दिन बाद पॉवेल का यह बयान आया।

कोरोना वायरस : इंदौर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,565 हुई, अब तक 101 मरीजों की मौत

Bhasha

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने सोमवार को यह जानकारी दी।

लॉकडाउन की उपलब्धि को बनाए रखने के लिए पर्यावरण नियमों को लागू करना अहमः जावेड़कर

Bhasha

जावड़ेकर ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखे पत्र में कहा कि कोविड-19 से उत्पन्न अप्रत्याशित स्थिति के कारण, औद्योगिक गतिविधि, वाहनों की आवाजाही और निर्माण गतिविधियों में काफी कमी आई है, जिस कारण वायु और जल की गुणवत्ता में सुधार हुआ है।

गोवा में संक्रमण के पांच नए मामले , कुल मामले 31 हुए

Bhasha

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने बताया कि मुम्बई-गोवा ट्रेन से आए 100 लोगों की जांच में अभी तक नौ लोग संक्रमित मिले हैं। रविवार को चार लोग संक्रमित मिले थे और सोमवार का पांच अन्य के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। ये सभी ‘ट्रूनेट’ (त्वरित) जांच में संक्रमित पाए गए हैं।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 800 अंक टूटा, बैंकिंग शेयर गिरे

Bhasha

इस दौरान सेंसेक्स 30,265.67 के निचले स्तर तक गया और फिलहाल 731.91 अंक या 2.35 प्रतिशत कम होकर 30,365.82 पर कारोबार कर रहा था।

Categories