कोरोना वायरस : इंदौर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,565 हुई, अब तक 101 मरीजों की मौत

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने सोमवार को यह जानकारी दी।

जमात

इंदौर (मध्यप्रदेश), 18 मई देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में पिछले 24 घंटे के दौरान 95 नये मरीज मिले हैं। इसके साथ ही, जिले में महामारी की जद में आये लोगों की तादाद 2,470 से बढ़कर 2,565 पर पहुंच गयी है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने यह भी बताया कि कोविड-19 संक्रमित पाये गये 71 वर्षीय पुरुष की यहां एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गयी। इसके बाद जिले में इस महामारी की चपेट में आकर दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 101 पर पहुंच गयी है।

प्रदेश सरकार के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि अस्पतालों में इलाज के बाद जिले के 1,174 मरीज इस महामारी से उबर चुके हैं।

इंदौर जिले में कोरोना वायरस के प्रकोप की शुरुआत 24 मार्च से हुई, जब पहले चार मरीजों में इस महामारी की पुष्टि हुई थी।

प्रशासन ने इंदौर की शहरी सीमा में 25 मार्च से कर्फ्यू लगा रखा है, जबकि जिले के अन्य स्थानों पर सख्त लॉकडाउन लागू है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

\